Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Aaj Ka Rashifal 30th September: धन के देवता कुबेर इन राशियों पर रहेंगे आज मेहरबान
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आपको जरा संभलकर रहना होगा। विशेष रूप से आप उधार देने से बचें। कार्यस्थल पर आज काम का बोझ कुछ कम रहने वाला है। मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। आप अपनी किसी रुचि पर भी ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आप पर जिम्मेदारियां का बोझ कुछ अधिक रहे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आएगा। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपने मन की बात खुलकर साझा करेंगे। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में सफलता मिलेगी। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:95 से 7:05 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है नहीं तो आप अपनी मानसिक शांति भंग कर बैठेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहने वाली है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। बेहतर होगा आप पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ अपना काम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई लिखाई के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप समझदारी से खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। दफ्तर में आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आपकी धीमी गति आपको मुश्किल में डाल सकती है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना इस समय आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय अपनी समझदारी से आज घर के किसी गंभीर मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 8:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज आप किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई बहनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
जरूरत से ज्यादा हंसी मजाक करना आज आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। पैसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही ध्यानपूर्वक अपना काम करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:10 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ टकराव संभव है। आपकी कोई बात उन्हें नाराज कर सकती है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। दफ्तर में आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
