Aaj Ka Rashifal 3rd March: वृषभ राशि वालों के जीवन में आएगा आज नया मोड़, जानिए क्या है आज आपके भाग्य में?

आज ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई स्थिति का सभी 12 राशि वालों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। विशेष रूप से अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु प्राप्त हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:20

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड आ सकता है। खासतौर पर संतान के इच्छुक जातकों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। दफ्तर में आपको समय का पूरा ध्यान रखना होगा। हो सकता है आज काम का बोझ कुछ अधिक रहे। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी कागजी काम ना करने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिल मिलाजुला रहेगा। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आज आप अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:6

शुभ समय: प्रातः 6:20 से 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20) : माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। यदि आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। मुमकिन है आपके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव भी आए। पैसों के मामले में आज आप थोड़े अनलकी रहेंगे। धन कमाने का मौका हाथ से निकल सकता है। कामकाज को लेकर आज आप जरूरत से ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें अन्यथा लापरवाही महंगी साबित होगी। आज आपको लंबी यात्रा ना करने की सलाह दी जाती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों से बात करनी चाहिए। आपके लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए इसका सदुपयोग करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:45

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं होगा। ऐसे में अपने खाली वक्त में आप बोरियत महसूस करेंगे। हो सके तो आप कोई अच्छी किताब पढ़ें या फिर बाहर निकले और खुली हवा में सैर करें। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। मुमकिन है आपका कोई नया दोस्त भी बने। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। मुमकिन है वे आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान भी करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभरने की संभावना है। ऐसे में आपको बहुत ही शांति और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में अपना कोई भी निर्णय ना लें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। आप सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर फोकस करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। किसी भी नई परियोजना पर काम शुरू करने के लिए दिन ठीक नहीं है। अधिक चिंता और तनाव के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:9

शुभ समय: शाम 7:20 से रात्रि 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आपके बड़े आज आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। हालांकि जल्दबाजी में आप छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:17

शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने सभी काम समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है अन्यथा उच्च अधिकारी आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। ऐसे में इसका असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। हो सकता है वे आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके बीच की कड़वाहट खत्म होगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:25

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। यदि आप उनके किसी फैसले से सहमत नहीं है तो आपको शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करना होगा। आपका अहंकार आपकी छवि खराब कर सकता है। भविष्य में आपको अपने व्यवहार के लिए पछतावा भी हो सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप अपनी वर्तमान आमदनी से संतुष्ट नहीं है आपको और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण और फायदेमंद सलाह मिल सकती है। आज वजनदार चीजें उठाने से बचें नहीं तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 7:30 से रात्रि 9:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर) : अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाने की जरूरत है। आप व्यर्थ की बातों से दूर रहें और बेकार की चीजों में अपना समय नष्ट ना करें। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में वर्कलोड कम रहने की संभावना है। ऐसे में काफी बढ़िया महसूस करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप कुछ समय अपने प्रिय के लिए भी निकालें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 7:50 से 10:35 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर काबू पाना होगा अन्यथा आप भविष्य में बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आज रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो पार्टनर से बात करने के लिए दिन अनुकूल है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:29

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): अगर आप व्यापारी हैं और अपना व्यापार बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का समर्थन प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातक यदि अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। हालांकि आप अपना परिश्रम जारी रखें, जल्द ही आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। अपने घर परिवार से जुड़े फैसले लेते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें और निष्पक्ष होकर अपना फैसला लें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें।

शुभ रंग : गहरा पीला

शुभ अंक :11

शुभ समय : प्रातः 5:30 बजे से 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च) : मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता रही है तो आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके काम से ही बेहद प्रसन्न रहेंगे। हो सकता है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इस समय आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आपके पार्टनर काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, March 3, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion