Latest Updates
-
Heatwave Alert: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें भीषण गर्मी का सेहत पर असर और बचाव के टिप्स -
Guru Bhairavaikya Mandira: कर्नाटक का गुरु भैरवैक्य मंदिर क्यों है इतना खास? जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी -
डायबिटीज में चीकू खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट -
Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा तुला और कुंभ का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल -
Akshaya Tritiya पर किस भगवान की होती है पूजा? जानें इस दिन का महत्व और पौराणिक कथा -
Parshuram Jayanti 2026 Sanskrit Wishes: परशुराम जयंती पर इन संस्कृत श्लोकों व संदेशों से दें अपनों को बधाई -
कौन हैं जनाई भोंसले? जानें आशा भोसले की पोती और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या है नाता? -
Amarnath Yatra Registration 2026: शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, घर बैठे कैसे करें आवेदन, क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेट्स -
Akshaya Tritiya पर जन्म लेने वाले बच्चे होते हैं बेहद खास, क्या आप भी प्लान कर रहे हैं इस दिन डिलीवरी
Aaj Ka Rashifal 5th April: बेहद सुखद रहेगा इन राशियों के लिए आज का दिन
दैनिक राशिफल के माध्यम से दिनभर में होने वाली सारी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारियां प्राप्त की
जा सकती है। तो आइए देखते हैं आज सभी 12 राशियों की किस्मत में क्या है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। विशेष रूप से बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापारी यदि आज कोई जोखिम भरा फैसला लेते हैं तो उसका अच्छा नतीजा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। धन हानि हो सकती है। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको क्रोध और तनाव से दूर रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:1
शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। यदि आपका कोई कागजी काम रुका हुआ है तो उसके कारण आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कुछ ज्यादा ही कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी सहगर्मी के छुट्टी पर जाने के कारण आपको अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकते हैं। ऐसे में आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आप अपनी वाणी और विनम्र व्यवहार के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपका कोई बिगड़ा हुआ काम बनने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। साथ ही वे आपका मार्गदर्शन भी करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप घूमने फिरने, पिकनिक आदि के लिए जा सकते हैं सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 :20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आप खूब मौज मस्ती करेंगे। पैसों की बात करें तो जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। इसके अलावा यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो हो सकता है किसी कारणवश आज आपका यह काम अधूरा ही रह जाए। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ समय:दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज जल्दबाजी में आप कोई भी निर्णय न लें तो बेहतर होगा। निजी हो या पेशेवर जीवन इस बात का ध्यान रखें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह को नजरअंदाज न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। घर के किसी सदस्य के साथ यदि आपका मनमुटाव हो गया है तो सारी नाराजगी भूलकर आज आप पहल करें। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:33
शुभ समय:सुबह 11:15 से रात्रि 8:45 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है और आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। हालांकि आपको किसी भी नियम का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपका प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपनी वैवाहिक जीवन पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आपको अपने मन की बात भी साझा करने का अवसर मिलेगा। यदि संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता रही है तो आज आपकी यह चिंता भी दूर हो सकती है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्चे आपकी मुश्किलें भी बढ़ा सकते हैं। दफ्तर में यदि आपका कोई काम अधूरा है तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। यदि आज आप अपना काम सही समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे तो बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो किसी भी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। अपना भला-बुरा आप स्वयं ही समझते हैं। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम अधूरा है तो आज उसके पूरे होने की संभावना है। किसी करीबी की ओर से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। यदि आप तरक्की पाना चाहते हैं तो कुछ नया और रचनात्मक करने की कोशिश करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको खुद पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। आज आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। आप अपनी जीवनशैली में आप कुछ बदलाव ही करेंगे जिसका असर जल्द ही आपको देखने को मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिलेगा। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आंख बंद करके सहकर्मियों पर भरोसा करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। काम के साथ-साथ आप इस तरह की बातों का भी ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी। साथ ही बेवजह आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। कामकाज का प्रेशर आपको काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करा सकता है। ऐसे में आपके व्यवहार में काफी झुंझलाहट देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप अपना गुस्सा दूसरों पर निकालने से बचें। खासतौर पर जीवन साथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से बात करने के लिए दिन उचित है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। जरा सी चूक अतीत में किए हुए मेहनत पर पानी फेर सकती है। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपके दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आप काफी उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे। आप इसी तरह परिश्रम करें और आगे बढ़ते रहें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











