Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 7th March: इन 4 राशियों को होगी आज अच्छे अवसर की प्राप्ति, करियर में आएगा नया मोड़
आज 7 मार्च, गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में जल्द ही आपके करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि पैसों के मामले में आप थोड़ा संभलकर रहेंगे तो बेहतर होगा। आप किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। ऐसे में आप परिवार को भी पर्याप्त समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आपको कान से जुड़ी समस्या होने की संभावना है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। परीक्षा में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है या फिर आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल और भी बेहतर होगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। दफ्तर में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। ऐसे में आप समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापारियों को आज कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा आप किसी करीबी की सलाह लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का माहौल अशांत रहेगा। आज पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने बड़ों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़े। जीवनसाथी पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। दफ्तर में आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। आप अपना दिमाग शांत रखें और अपने काम पर फोकस करने का प्रयास करें। आपकी परेशानी का हल जरूर मिलेगा। व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिल सकता है। आप कुछ नए ग्राहकों के साथ भी जुड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:44
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं तो स्मार्ट वर्क और कड़ी मेहनत के बल पर आज आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप उनका विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। मुमकिन है आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिले। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो डॉक्टर और दवाइयों पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। हो सकता है वे आपसे कुछ नाराज रहें। बेहतर होगा वीकेंड पर आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नकारात्मक विचारों से दूर रहें अन्यथा आपका तनाव बढ़ सकता है और आपके महत्वपूर्ण कार्यों में भी बाधा आएगी। आप सकारात्मक रहें, अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आप शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बच सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11 बजे से 1 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपको मन लगाकर अपना काम करना होगा तभी आपकी प्रगति की संभावना बढ़ेगी। आपको अपने छोटे से छोटे काम पर भी पूरा ध्यान लगाने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको तोहफा भी मिल सकता है। जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आज आपके प्रिय खुलकर अपने मन की बात भी आपसे साझा कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ आपकी ठीक-ठाक रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। इस तरह की बातें आपके रिश्ते को कमजोर बना सकती है। स्वास्थ के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपको अपनी सेहत और दैनिक दिनचर्या पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आप सेहतमंद रहकर ही जीवन में सफलता प्राप्त कर पाएंगे, यह बात आपको समझनी होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपका कोई काम अधूरा रहता है तो उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े फायदे के लिए छोटे मुनाफे को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज कुछ समय आप उनके लिए भी निकालें। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपने परिवार के प्रति आपकी जो भी जिम्मेदारियां हैं आप उसे ईमानदारी से निभाने का प्रयास करें। आपको अपनों की खुशियों का भी ख्याल रखने की जरूरत है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपको अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन ठीक रहेगा। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से बात करने में आप ज्यादा जल्दबाजी ना दिखाएं। आप कुछ समय और प्रतीक्षा करें। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। हो सकता है आज बॉस की ओर से आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी सलाह भी मिले। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आपको व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की आवश्यकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का ट्रांसफर हो सकता है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वालों पर काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको उम्मीद से दुगना फायदा हो सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया करने की कोशिश करें। इससे आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा, साथ ही आपके रिश्ते में भी सामंजस्य बना रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आज आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने सही फैसलों का अच्छा नतीजा मिलने की प्रबल संभावना है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन कुछ बेहतर रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। बेहतर होगा आप शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
बढ़ते हुए वजन के कारण आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप सही समय पर डॉक्टर से सलाह लें, साथ ही अपने वजन पर काबू पाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। छोटे व्यापारी यदि स्टॉक बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन उचित है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। बच्चों की शिक्षा आदि पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:50 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कार्यस्थल पर आप सभी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें और जरूरत पड़ने पर आप उनकी मदद भी करें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से बचें। यदि कुछ दिनों से आपके घर का माहौल ठीक नहीं है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप समय व्यतीत कर पाएंगे। ऐसे में उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











