Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 8th March: महाशिवरात्रि पर इन राशियों के लिए बन रहा है लाभ का योग
आज महाशिवरात्रि का दिन सभी 12 राशियों के लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशि वालों पर बरसेगी महादेव की कृपा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): दफ्तर में आपके गुप्त शत्रु आज सक्रिय रहेंगे। ऐसे में वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन ना करने की सलाह दी जाती है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का रूखा व्यवहार आज आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें और समझदारी का परिचय दें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: 12 बजे से 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। ऐसे में आज आप कठिन से कठिन कार्य भी बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी किसी रुकी हुई व्यावसायिक योजना आगे बढ़ेगी। आज आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता पक्ष से लाभ संभव है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी यह इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। अच्छी सेहत के लिए आपको व्यर्थ के तनाव से बचना होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं तो आपका मनचाहा प्लेसमेंट हो सकता है। घर का वातावरण बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर भी जा सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज आप काम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:45 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको आसानी से कर्ज मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में आपकी किसी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है, लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। काम से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ेगा। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज को अलग रखकर आप अपने परिवार पर भी ध्यान देंगे। आज आप अपनों के लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। यदि माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान हैं तो आपकी यह चिंता आज दूर हो सकती है। उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 8:50 से 10 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पढ़ाई में आपका मन कम लगेगा और मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। आपको जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। बेवजह की बातों पर झगडें झंझट से बचें। दफ्तर में आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग करना होगा नहीं तो आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने की जरूरत है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आपका कोई रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। पैसों के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। आज आपको धन कमाने का मौका मिल सकता है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को व्यर्थ की चीजों पर नष्ट ना करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिल पाने के कारण थोड़ी निराशा होगी। हालांकि आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। आप सही दिशा में प्रयास करें और अपना परिश्रम जारी रखें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन औसत रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आज आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके घर के माहौल पर भी देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको कोई भी बड़ा खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको कंधे से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): रोमांटिक लाइफ बहुत ही बढ़िया रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप एक दूसरे के लिए पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। आज आपको अपने साथी की ओर से कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। बहसबाजी करने से बचें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी चिंता बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): व्यापार से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ होगा। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन उचित है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप जाएं। पैसों के मामले में आज आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। विशेष रूप से यदि आप निवेश आदि करना चाहते हैं तो आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको जीवनसाथी के साथ किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कागजी काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप घर की साज सजावट में कुछ बदलाव करने का भी निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। यदि आप अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। पैसों की आवक बनी रहेगी, लेकिन बेवजह के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खर्चों की लिस्ट पहले ही तैयार कर लें। दफ्तर में आपका ओवर कॉन्फिडेंस आज आपको शर्मिंदा कर सकता है। आपको अपनी गलतियां खुले दिल से स्वीकार करनी चाहिए, साथ ही आप दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफी थकान भरा रहने वाला है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











