Latest Updates
-
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री
Astro Tips: भूलकर भी किसी को सीधे हाथ में न दें ये 5 चीजें, वरना खत्म हो जाएगी घर की खुशहाली
Never Give These Things Directly In Hand: अक्सर आपने घर के बड़ों को यह कहते सुना होगा कि कुछ चीजें सीधे किसी के हाथ में नहीं देनी चाहिए। यह सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि परंपराओं और मान्यताओं से जुड़ी बात मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को सीधे हाथ में देने से नकारात्मक असर पड़ सकता है। ऐसा माना जाता है कि इन वस्तुओं से जुड़ी ऊर्जा घर की शांति और सुख-समृद्धि पर प्रभाव डाल सकती है। इसी वजह से सलाह दी जाती है कि ऐसी चीजों को देते समय थोड़ी सावधानी बरती जाए। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें सीधे हाथ में देने से बचना चाहिए -

नमक
नमक का कभी भी सीधे हाथ में देना या लेना नहीं चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नमक को चंद्रमा और शुक्र से जोड़ा जाता है और यह भी माना जाता है कि इसमें आसपास की ऊर्जा को सोखने की क्षमता होती है। इसी वजह से कुछ मान्यताओं में नमक को राहु-केतु से भी जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि अगर नमक सीधे किसी के हाथ में दिया या लिया जाए, तो इससे आपसी रिश्तों में तनाव या गलतफहमी बढ़ सकती है। इसलिए बेहतर माना जाता है कि नमक को सीधे हाथ में देने के बजाय किसी बर्तन या डिब्बे में रख दिया जाए, ताकि सामने वाला व्यक्ति खुद उसे ले सके।
मिर्च
मिर्च का लेन-देन करते समय भी यही सलाह दी जाती है कि इसे सीधे किसी के हाथ में न दिया जाए। ज्योतिष शास्त्र में मिर्च के तीखे स्वभाव को रिश्तों में कड़वाहट से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि अगर मिर्च हाथों-हाथ दी जाए, तो छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव या गलतफहमी बढ़ सकती है। इसलिए बेहतर है कि मिर्च को किसी बर्तन या प्लेट में रखकर दिया जाए, ताकि सामने वाला खुद ले सके।
रुमाल
अक्सर ऐसा होता है कि कोई हमसे रुमाल मांगता है और हम तुरंत उसे हाथ में दे देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता। मान्यता है कि रुमाल को सीधे हाथ में देने से रिश्तों में दूरी आ सकती है और आर्थिक नुकसान की संभावना भी बनती है। इसलिए कोशिश करें कि रुमाल को सामने रख दें, जिससे सामने वाला खुद उठा ले।
धारदार चीजें
कैंची, चाकू या सुई जैसी धारदार चीजों को कभी भी सीधे हाथ में देने से बचना चाहिए। वास्तु मान्यताओं में इन चीजों को कटाव और अलगाव का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि अगर इन्हें हाथों-हाथ दिया जाए, तो रिश्तों में अनचाही दूरी या तनाव पैदा हो सकता है। ऐसे में, इन्हें किसी टेबल या सतह पर रखकर देना ज्यादा बेहतर माना जाता है।
लोहे की चीजें
लोहे की चीजों का सीधे लेन-देन अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में लोहे का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। ऐसी मान्यता है कि लोहे की वस्तु सीधे हाथ में देने से शनि का नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे जीवन में आर्थिक परेशानी या तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए हमेशा यही सलाह दी जाती है कि लोहे की चीजों को भी सीधे हाथ में देने के बजाय किसी जगह पर रखकर ही सामने वाले को लेने दिया जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
