Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Chandra Grahan 2023: वैशाख पूर्णिमा के दिन लग रहा चंद्र ग्रहण इन राशियों पर रहेगा भारी
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण पूरी दुनिया में देखा गया। अब जल्द ही चंद्र ग्रहण का दीदार भी होने वाला है। 5 मई शुक्रवार के दिन इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है।
वैसे तो ग्रहण का लगना एक खगोलीय घटना है लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसे शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। इस अवधि में इन सब कार्यों पर भी रोक लगा दी जाती है।

जानकारों के मुताबिक, ग्रहण का प्रभाव लोगों के आम जीवन पर भी पड़ता है। इस लेख के माध्यम से जानने का प्रयास करते हैं कि इस साल का चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए मुश्किल रहने वाला है।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण शुभ नहीं रहेगा। इस राशि के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपके सोचने-समझने की क्षमता पर असर हो सकता है इसलिए कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। किसी बात को लेकर आपका मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
वृषभ राशि:
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि के जातकों के लिए भी शुभ नहीं रहेगा। इस अवधि में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। घर का माहौल नकारात्मक रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं, किसी अनजान शख्स से भी आपका विवाद हो सकता है। आपके दिमाग में कई तरह की बातें चलेंगी जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा।
कर्क राशि:
बुद्ध पूर्णिमा को लग रहे साल के पहले चंद्र ग्रहण से नकारात्मक परिणाम पाने वालों की फेहरिस्त में कर्क राशि के जातक भी शामिल हैं। आपके लिए ये ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। इस अवधि में अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपको तालमेल बिठाने में दिक्कत महसूस हो सकती है। आपको अन्य लोगों से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications