Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Gifts for Wife: पत्नी को गिफ्ट्स देने में हो रहे हैं कंफ्यूज तो उनके लिए राशिनुसार चुनें तोहफा
हर सुहागिन पूरे साल करवा चौथ व्रत का बेसब्री से इन्तजार करती है। हिंदुस्तान की हर विवाहित महिला इस व्रत के लिए विशेष तैयारियां करती हैं। वैसे तो यह पर्व उत्तर भारत में मशहूर है लेकिन फिल्मों और डिजिटल प्लेटफार्म की मदद से इसकी लोकप्रियता पूरे देश में है।
इस दिन महिलाएं दिनभर बिना जल के उपवास रखती हैं और शाम में चांद का दीदार करने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन वो अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

इस पर्व के लिए पुरुषों में भी खास उत्सुकता रहती है और हो भी क्यों न। इस दिन उनकी ही उम्र और तरक्की के लिए तो पूजा अर्चना की जाती है। करवाचौथ के मौके पर पत्नियों को तोहफे देने का चलन भी बढ़ा है और ऐसा अपनी जीवनसंगिनी के लिए करना भी चाहिए। अगर इस साल आप भी अपनी पत्नी को कुछ स्पेशल गिफ्ट करना चाहते हैं और इसे लेकर असमंजस में हैं तो यहां आपको मदद मिल सकती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि आप अपनी पत्नी की राशि के अनुसार उन्हें कौन सा तोहफा दे सकते हैं।
साल 2023 में करवाचौथ का व्रत कब रखा जाएगा?
इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023, बुधवार के दिन रखा जाएगा।
राशि के अनुसार अपनी पत्नी के लिए चुनें गिफ्ट्स
मेष राशि:
यदि आपकी पत्नी की राशि मेष है तो आप उन्हें गोल्ड ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप उनके लिए लाल रंग के आउटफिट्स भी ले सकते हैं।
वृषभ राशि:
इस करवाचौथ के मौके पर अपनी जीवन संगिनी के लिए लाल रंग की साड़ी तोहफे में लेकर जाएं। इसके साथ आप उन्हें मैचिंग रेड कलर ज्वेलरी भी दे सकते हैं।
मिथुन राशि:
आपकी पत्नी की राशि मिथुन है तो इस पर्व में उन्हें पीले रंग की साड़ी-सूट या कोई दूसरा पोशाक दें। आप चाहें दो तो उन्हें सोने के आभूषण और साथ में पीले रंग की मिठाई दें।
कर्क राशि:
रिश्ते में प्यार बनाये रखने के लिए अपनी वाइफ को चांदी या माेती वाला कोई गिफ्ट दें।
सिंह राशि:
आपकी पत्नी की राशि सिंह है तो उन्हें गोल्डन कलर की साड़ी गिफ्ट करें। इसके आलावा आप उन्हें घड़ी या तांबे से बना कोई तोहफा दे सकते हैं।
कन्या राशि:
आप अपनी पत्नी के लिए इस बार प्यारा सा गिफ्ट ले जाएं। हरे रंग के कपड़े व चूड़ियां या कोई सजावटी चीज तोहफे में दे सकते हैं।
तुला राशि:
तुला राशि की महिलाओं के लिए गुलाबी या बादामी रंग का उपहार चुनना बेहतर रहेगा। आप अपनी पत्नी को गुलाबी रत्नों का हार दे सकते हैं। आप चाहें तो उन्हें साड़ी-सलवार कुर्ता भी गिफ्ट कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि:
आपकी वाइफ की राशि वृश्चिक है तो आप उन्हें इस बार लाल या पीले रंग का कोई उपहार दे सकते हैं। इसमें आप कपड़े, ज्वेलरी, मेकअप आइटम्स, खाने-पीने का सामान कुछ भी हो सकता है।
धनु राशि:
आप करवाचौथ के शुभ अवसर पर पीले रंग के वस्त्र अपनी पत्नी के लिए ले जा सकते हैं। आप उन्हें कोई भी पीले रंग का गिफ्ट दें।
मकर राशि:
वैवाहिक जीवन में प्रेम बनाये रखने के लिए आप अपनी पत्नी को मेहरून रंग की चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।
कुंभ राशि:
आप अपनी पत्नी के लिए इस करवाचौथ पर मेहरून या नीले रंग के वस्त्र या सोने के गहने तोहफे में देने की प्लानिंग करें।
मीन राशि:
मीन राशि की महिलाओं के लिए पीले रंग का कोई तोहफा चुनें। आप अपनी पत्नी को साड़ी, सूट या ड्रेसेस के सेट दे सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications