Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Holika Dahan 2026 Totke: होलिका दहन की रात कर लें अचूक टोटके, कंगाली दूर होगी और भरेगी तिजोरी
Holika Dahan 2026 Ki Rakh Ke Upay: 4 मार्च 2026 को देश के अलग-अलग हिस्सों में होली खेली जाएगी। वहीं आज यानी 2 मार्च को होलिका दहन होगा, वैसे तो दहन 3 मार्च को होना चाहिए था लेकिन चंद्र ग्रहण के साय की वजह से एक दिन पहले किया जाएगा। वहीं होलिका दहन पर भद्रा का साया भी है तो ऐसे में होली में आग आधी रात को लगाई जाएगी। हिंदू धर्म में होली का त्योहार केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। होलिका दहन के बाद जो राख (भस्म) बचती है, उसे ज्योतिष शास्त्र और आयुर्वेद में अत्यंत पवित्र और चमत्कारी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, होलिका की अग्नि में औषधीय और आध्यात्मिक गुणों का समावेश होता है।
अक्सर लोग अगले दिन रंग खेलने में इतने मशगूल हो जाते हैं कि इस जादुई राख के महत्व को भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मात्र एक चुटकी होलिका की राख आपके बरसों पुराने वास्तु दोष को मिटा सकती है? इतना ही नहीं, यह भस्म शनि और राहु के घातक दुष्प्रभावों को शांत करने और बंद किस्मत के ताले खोलने की शक्ति रखती है। आइए जानते हैं होलिका दहन की राख के उन गुप्त और अचूक टोटकों के बारे में, जिन्हें आजमाकर आप अपने घर में सुख-समृद्धि और धन की वर्षा कर सकते हैं।

प्रमोशन के लिए करें ये उपाय
अगर आप नौकरी में प्रमोशन पाना चाहते हैं तो होलिका दहन की राख का ये अचूक उपाय जरूर करें। इसके लिए होलिका की राख को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से अनावश्यक खर्चे रुकते हैं और मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है साथ ही कार्य में भी प्रगति के मार्ग खुलते हैं।
आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए
अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है या फिर कमाई होने के बाद भी पैसा नहीं बचता है तो आप होलिका दहन के दिन ये अचूक उपाय जरूर करें। इसके लिए आप होलिका दहन की राख को घर ले आएं और इसे पूरे घर में छिड़क दें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होगा और घर में धन की वर्षा होने लगेगी।
बीमार व्यक्ति के लिए करें ये उपाय
यदि आपके घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो होलिका दहन के दिन एक पान के पत्ते में 2 लौंग रखें और एक बताशा रखें और उसे जला दें। उसके बाद उसकी थोड़ी सी राख घर ले आएं और बीमार व्यक्ति को उसका टीका लगा दें। मान्यता है कि ऐसा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
