Latest Updates
-
Guru Bhairavaikya Mandira: कर्नाटक का गुरु भैरवैक्य मंदिर क्यों है इतना खास? जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी -
डायबिटीज में चीकू खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट -
Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा तुला और कुंभ का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल -
Akshaya Tritiya पर किस भगवान की होती है पूजा? जानें इस दिन का महत्व और पौराणिक कथा -
Parshuram Jayanti 2026 Sanskrit Wishes: परशुराम जयंती पर इन संस्कृत श्लोकों व संदेशों से दें अपनों को बधाई -
कौन हैं जनाई भोंसले? जानें आशा भोसले की पोती और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या है नाता? -
Amarnath Yatra Registration 2026: शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, घर बैठे कैसे करें आवेदन, क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेट्स -
Akshaya Tritiya पर जन्म लेने वाले बच्चे होते हैं बेहद खास, क्या आप भी प्लान कर रहे हैं इस दिन डिलीवरी -
उत्तराखंड में 14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, जानें मां बनने के लिए क्या है सही उम्र
16 दिसंबर राशिफल: सिंह राशि वालों की सेहत में आएगा सुधार, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
कैसा रहेगा आज आपके दिन भर का हाल? अगर आप जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज जीवनसाथी के सामने आप अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज अपने पार्टनर के मधुर स्वभाव से आप और आकर्षित होंगे। आज समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ होगा। व्यापार में आज आपको बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है जिससे आपका काम काफी तेजी से आगे बढ़ेगा। इससे आपको जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आज आपको लंबा सफर करना पड़ सकता है। भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आज कुछ जरूरतमंदों की मदद करने से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और इससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12:50 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
काफी दिनों के बाद आज आप कुछ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आज आप खुद को बेहतर जोश और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपकी सकारात्मकता आज आपके आसपास के लोगों को भी काफी प्रभावित करेगी। दफ्तर में आप जमकर मेहनत करेंगे और समय पर अपने काम भी पूरे करेंगे। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में बीतेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप काफी मजेदार समय गुजारेंगे। रोमांस के नजरिये से आज का दिन बहुत अच्छा है। आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना है इस परिवर्तन का परिणाम आपके हित में ही होगा। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। दोस्तों के साथ बातचीत करते समय उग्र होने से बचें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक समस्याओं के कारण मन परेशान रहेगा। आज आपके आर्थिक प्रयास भी विफल हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खर्चों के साथ साथ अपने बजट का भी ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आप जल्द से जल्द मामले को निपटाने की कोशिश करें वरना गलतफहमियां और भी गहरी हो सकती हैं। आपके प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा आलस से भरा रह सकता है। आप उबाऊ महसूस करेंगे और काम में आपका कुछ खास मन नहीं लगेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। अपने साझेदार की गतिविधियों पर नजर रखें। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज की आपकी मुलाकात यादगार रहेगी। सेहत पर ध्यान दें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आज आपका मन चंचल रहेगा और आप रोमांस के मूड में रहेंगे। जीवनसाथी का भी पूरा साथ आपको मिलेगा जिससे आपकी प्रसन्नता और भी बढ़ जाएगी। दफ्तर में अपने सहकर्मियों की आलोचना करने से बचें, नहीं तो बेवजह आज आप किसी वाद विवाद के चक्कर में फंस सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने साझेदार की मदद से कोई बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। काम को लेकर आपके बड़ों द्वारा दी हुई कोई सलाह आज आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आप खर्च और अपने बजट में संतुलन बनाकर चलें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई को लेकर चल रहा लंबे समय से आपका कोई प्रयास आज सफल होने से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपने सारे काम आज दोगुनी तेजी से पूरे करेंगे। दफ्तर में आज आपको अपने परिश्रम का फल मिलेगा और वरिष्ठ आपको प्रोत्साहित करेंगे। आर्थिक तौर पर आज का दिन सामान्य रहेगा। फिजूल खर्च करने से बचें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। लंबे समय बाद आज आप अपने जीवनसाथी के साथ एक रोमांटिक दिन का आनंद उठाएंगे। आज आप तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करेंगे और आराम पर ध्यान देंगे। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और आपके सकारात्मक विचार आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। शाम को आप अपने साथियों के साथ कुछ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आज आपके बॉस आपके साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश आएं। इस बात की भी संभावना है कि वे आपके काम से संतुष्ट ना रहें। अपने काम पर अधिक ध्यान दें। आज आपके आक्रामक मिजाज के कारण घर में कोई बड़ा बवाल खड़ा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपके नए व्यापार के लिए आज पिता से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। संतान पक्ष से कुछ परेशानियां आ सकती हैं। उनकी सेहत को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन आज एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। आज जीवनसाथी का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपके जीवनसाथी उपेक्षित महसूस करेंगे। आज अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अपने दिल की बात खुलकर कहने के लिए दिन अच्छा है। कामकाज के मोर्चे पर आपको उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों की मेहनत आज रंग लाएगी और उन्हें सफलता मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। पैसों की बात करें तो आज लंबी यात्रा से धन लाभ की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपके पिता को कोई बड़ा सम्मान प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। आज आपको बहुत ही समझदारी भरा बर्ताव करने की जरूरत है। यदि आप अपना आपा खोते हैं तो घर में कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। आपके जीवनसाथी का व्यवहार कुछ ठीक नहीं रहेगा। उनकी बातों में आप रूखापन और झुंझलाहट महसूस करेंगे। रोमांटिक लाइफ में भी आज तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव संभव है। आर्थिक मामलों में आज आपको आशाजनक परिणाम मिलने के आसार हैं। काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दूसरों पर अपनी राय थोपने से बचें अन्यथा आज किसी के साथ आपकी तू तू मैं मैं हो सकती है। आज तनाव अधिक रहेगा जिससे स्वास्थ्य में गिरावट संभव है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 33
शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज आपको सोच समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो जल्दबाजी ना करें, भारी नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आप सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको उम्मीद के अनुसार सहयोग मिलेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ रोमानी दिन गुजार पाएंगे। रोमांटिक लाइफ में आज बीतें दिनों की कुछ अच्छी यादें फिर से ताजा हो सकती हैं। आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपनी पसंद की जगह पर घूमने भी जा सकते हैं। आज किसी रिश्तेदार से आपकी अनबन हो सकती है। आप संयम से काम लें, नहीं तो बात हाथ से निकल सकती है। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आमदनी बढ़ाने के आपके प्रयास में आपको बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी नजर रखनी होगी। वैवाहिक जीवन में आज कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव झगड़े में बदल सकता है। गुस्से में बोले गए कड़वे शब्दों से आप दोनों के बीच काफी दूरियां आ सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। अगर आप अपने किसी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। सेहत की बात करें तो आज ज्यादा काम का बोझ रहने से आप शारीरिक और मानसिक रूप थका हुआ महसूस करेंगे। आज दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने का आप पर दबाव रहेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: सुबह 7.05 से दोपहर 3.15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घरेलू मुद्दे आज आपको परेशान कर सकते हैं। आपके सामने ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है जहां आपको अपने फैसले लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़े। आज आप अपने निर्णय बहुत ही सोच समझकर और सावधानी से लें। पैसों के मामले में आज आप काफी भगयशाली रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना है। आज दफ्तर में आपको आपके ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार और गहरा होगा। आज आप अपने प्रिय के साथ ढेर सारी बातें करेंगे। यात्रा के लिए आज का दिन शुभ है। सेहतमंद रहने के लिए कसरत करें और इसे नियमित रखने की कोशिश करें। ज्यादा तनाव लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3
शुभ समय: सुबह 10:25 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना बाधा पूरा हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर का वातावरण आज शांत रहेगा। परिजनों के बीच एक बार फिर आपसी तालमेल अच्छा होने से कलह समाप्त होगा। आपको परिजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आज आप अपने उच्च अधिकारियों का दिल जितने में कामयाब रहेंगे। आज आप खुद पर भी ध्यान देंगे जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक सुख सुविधाओं हेतु आज आप जमकर खर्च करने वाले हैं। भूमि-मकान या नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। एक मजेदार शाम के लिए आप अपने दोस्तों के साथ सिनेमा देखने जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक



Click it and Unblock the Notifications











