24 सितंबर राशिफल: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल

हर दिन कुछ नया लेकर आता है। दिन की शुरुआत के साथ ही नए अवसरों और चुनौतियों का सिलसिला शुरु हो जाता है। आइए जानते हैं कि 24 सितंबर, 2019 का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल

आज का दिन आपके लिए बहुत व्‍यस्‍त रहने वाला है। किसी पार्टी में जाने का मौका मिल सकता है। दोस्‍तों के साथ डिनर कर सकते हैं। आपको कई तरह की उपयोगी जानकारियां भी प्राप्‍त होंगी।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई

कंप्‍यूटर या अन्‍य तकनीक की ओर से धन कमाने का मौका मिल सकता है। वृषभ राशि के लोग आज व्‍यस्‍त रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ने से उत्‍साहित रहेंगे। आप अपने व्‍यापार को लेकर असमंजस में रहेंगे और इसकी उलझन में आपको अपने सवाल का जवाब मिल जाएगा।

मिथुन: 21 मई - 20 जून

मिथुन: 21 मई - 20 जून

आपको या आपके किसी करीबी व्‍यक्‍ति को वीडियो या कंप्‍यूटर गेम में दिलचस्‍पी आ सकती है। आपको दोस्‍तों के साथ वक्‍त बिताने का मौका मिलेगा। तकनीक के विषय में बात कर सकते हैं। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। इन्‍हीं चीजों में रुचि रखने वाले लोगों से मिलकर आपका मन प्रसन्‍न रहेगा।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई

आज के दिन आप दूसरों के मनोरंजन का माध्‍यम बन सकते हैं। आप बहुत जल्‍दी कई सारी चीजों एवं जानकारी को एक साथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे जिस वजह से आप निराश महसूस कर सकते हैं। चिंता ना करें, आप अपनी उम्‍मीद से ज्‍यादा ही ग्रहण करने वाले हैं। रात के समय वॉक करें वरना नींद आने में दिक्‍कत हो सकती है।

सिंह: 21 जून - 22 जुलाई

सिंह: 21 जून - 22 जुलाई

आज आपके पड़ोस में कुछ मनोरंजक कार्य हो सकते हैं। अगर आप किसी बड़े शहर में रहते हैं तो फिल्‍म देखने या किसी इवेंट पर जा सकते हैं। ज्‍यादा शर्मीले ना बनें। अगर आप किसी छोटे शहर में रहते हैं तो आपके लिए भी आज का दिन मनोरंजन से भरा रहने वाला है।

कन्‍या: 23 अगस्‍त - 22 सितंबर

कन्‍या: 23 अगस्‍त - 22 सितंबर

अपनी आय बढ़ाने के लिए आज आपको समय और एनर्जी दोनों का इस्‍तेमाल करना पड़ेगा। कोई नया बिजनेस शुरु करने या वर्तमान के ही काम को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्‍यादा सोचना पड़ेगा। ज्‍यादा तनाव ना लें बल्कि धीरे-धीर आगे बढ़ें।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्‍टूबर

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्‍टूबर

आपके लिए रोमांच सबसे ज्‍यादा जरूरी होता है। आज आप कोई ऐसा एडवेंचर करने वाले हैं जो पहले कभी ना किया हो। पहाड़ पर चढ़ने, रोम घूमने या दक्षिण प्रशांत घूमने निकल सकते हैं। जो भी करें पहले उसकी अच्‍छी तरह से योजना बना लें वरना पछताना पड़ सकता है।

वृश्चिक: 23 अक्‍टूबर - 21 नवंबर

वृश्चिक: 23 अक्‍टूबर - 21 नवंबर

आज के दिन आपकी सारी रुचि ज्‍योतिष और मनोविज्ञान में रहेगी। अपनी दिलचस्‍पी के विषय पर आप क्‍लास भी ले सकते हैं। किसी दिलचस्‍प व्‍यक्‍ति से मिलने का मौका मिलेगा जो शुरु में तो आपको अजीब लग सकता है लेकिन आगे चलकर आप अच्‍छे दोस्‍त बन सकते हैं। इसके बाद एक वॉक जरूर लें ताकि रात को चैन की नींद ले सकें।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

दोस्‍त, ग्रुप एक्टिविटीज और सोशल इवेंट में व्‍यस्‍त रहने वाले हैं। आज आपका दिन दूसरों से बातें करने में ही बीतने वाला है। ये लोग किसी भी क्षेत्र जैसे सामाजिक, पारंपरिक, शैक्षिक या राष्‍ट्रीय पृष्‍ठभूमि से हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए काफी मनोरंजक रहने वाला है। नए दोस्‍त बनाएंगे जिनमें से कोई आपका लव पार्टनर बन सकता है।

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

आज आपका ध्‍यान एक नहीं बल्कि दो चीजों पर रहेगा। पहला कंप्‍यूटर और अन्‍य तकनीक से जुड़े काम पर और दूसरा नए लोगों से बातें करने में। नए लोगों से संपर्क बनाना आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इससे आपको कई अवसर भी प्राप्‍त होंगे।

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी

आज कुंभ राशि वाले जोश और उत्‍साह से भरे रहेंगे। आज आपका दिमाग फिलॉस्‍फी, यात्रा, दूरगम स्‍थानों जैसे कई क्षेत्रों के बारे में विचार करने में लगा रहेगा। आप यही सोच रहे होंगे कि भविष्‍य में आपको क्‍या करना है। रोमांस में भी रूचि रहेगी। खुद को किसी मनोरंजक कार्य में लगाए रहेंगे।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च

दोस्‍तों या पड़ोसियों के साथ ज्‍योतिष, टैरो, अंकज्‍योतिष या अन्‍य किसी और क्रिया को लेकर व्‍यस्‍त रह सकते हैं। मेहमानों के साथ बातें करने और जानकारी के लेन-देन से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। इस दौरान आप अपने मेहमानों से दोबारा मिलने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।

Story first published: Tuesday, September 24, 2019, 10:10 [IST]
Desktop Bottom Promotion