For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

25 फरवरी राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा खास

|

क्या है आज आपके भाग्य में जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आप उनकी प्रगति से खुश और संतुष्ट रहेंगे। आज आप अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलेंगे। आप दफ्तर में पूरी मेहनत और लगन से अपने सभी काम पूरे करेंगे। वहीं आज आप अपने परिवार को भी पूरा समय दे पाएंगे। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा। यदि आपके पार्टनर आपसे नाराज हैं तो उन्हें कोई खूबसूरत भेंट देकर मनाने के लिए दिन अच्छा है। कोर्ट कचहरी के मामलों को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें। आपके विरोधी कोई नयी समस्या खड़ी कर सकते हैं। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपसी समझ और धैर्य रिश्ते को सफल बनाती है और यह बात आप अच्छी तरह से समझ पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। पुराने कर्ज आपको परेशान कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज लोग आपको कई तरह की सलाह देंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप सुने सबकी लेकिन करें अपने मन की। आप अपने फैसले लेने में खुद ही सक्षम हैं। दफ्तर में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। यदि आपके बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उसकी जानकारी गुप्त रखें। आज आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से स्वस्थ रहेंगे। आज आपको कामकाज से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आर्थिक मोर्चे पर दिन थोड़ा संभलकर रहने वाला है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन यदि आप दूसरों के कहने पर पैसों से जुड़े मामलों में अपने फैसले लेंगे तो आज आपको नुकसान हो सकता है। सोच समझकर खुद ही अपने जरूरी फैसले लें। अगर आज आप किसी वाद विवाद में फंस जाते हैं तो बहुत ही होशियारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। साथ ही अपने शब्दों का प्रयोग भी बहुत ही ध्यान से करें क्योंकि आपके गलत शब्द आज आप पर ही भारी पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी रचनात्मकता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ जमकर मौज मस्ती करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 12 से 3:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नकारात्मक बातों से मानसिक तनाव बढ़ता है इसलिए जहां तक हो सके अपनी सोच को आशावादी रखें। बेवजह अतीत की बातों को लेकर परेशान होने से कोई फायदा नहीं है। इससे आपका कीमती समय ही बर्बाद होगा। आपके लिए अच्छा यही होगा कि थोड़ी हिम्मत दिखाएं और कुछ अच्छा और बेहतरीन करने का प्रयास करें। हो सकता है आज के दिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले लेकिन आप कोशिश करते रहें। जल्द ही आपकी मेहनत सफल होगी। आज जो भी बोलें सोच समझकर अन्यथा आज बड़ा विवाद हो सकता है। मानसिक शांति के लिए आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। विपरीत परिस्थिति में माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज काम का बोझ अधिक रहने से आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। सेहत को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं जिससे आप ज्यादा बचत नहीं कर पाएंगे। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ एक सुकून भरा दिन बिता पाएंगे। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने की आदत के कारण आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। बेहतर होगा कि आप शांत ही रहें और अपने काम से काम रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कोई बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है, इसका भरपूर फायदा उठाएं। दफ्तर में आज वरिष्ठों द्वारा आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी जिससे आपका मनोबल बढेगा। तरक्की पाने के लिए आप बस इसी तरह मेहनत करते रहें। जल्द ही आपका सपना पूरा होगा। सड़क पर पैदल चलते या गाड़ी चलाते समय आज अतिरिक्त सावधानी बरतें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपके ज्यादातर सोचे हुए कार्य पूरे हो जाएंगे जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। हितकारी ग्रह ऐसे कारण पैदा करेंगे कि आपके रास्ते में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज यदि आप अपना पूरा ध्यान काम में नहीं लगाएंगे तो आपके जरूरी कार्य अटक सकते हैं। मौज मस्ती के साथ आपको अपने काम को भी गंभीरता से लेने की जरूत है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको कोई बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। व्यापारियों को निवेश का बढ़िया मौका मिल सकता है। इस समय अपनी योजना गुप्त रखें अन्यथा नुकसान संभव है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 1:25 से 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

विद्यार्थियों को अगर शिक्षा के क्षेत्र में किसी तरह की समस्या आ रही है तो किसी अच्छे सलाहकार से मदद लें। इससे आपको काफी मदद मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। आज आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है जिससे आप महसूस करेंगे कि आपकी योजना में ही कोई कमी थी। बेहतर होगा आप अपनी गलतियों से सबक लें ताकि भविष्य में आपको पछतावा न हो। यदि आप सिंगल हैं तो आज किसी ऐसे शख्स से आपकी मुलाकात संभव है जो मन ही मन आपको चाहता हो और इस बात का पता आज आपको चल सकता है। शादीशुदा जातकों का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आप दोनों अपने अपने काम में कुछ अधिक ही व्यस्त रहेंगे। पैसे के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप अपनी सेहत में सुधार चाहते हैं तो आपको तनावमुक्त रहने का प्रयास करना होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 7:55 से 8:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

किसी कारणवश आज आप अपने पार्टनर से मुलाकात नहीं कर पाएंगे लेकिन उनके साथ बिताए हुए खूबसूरत पलों को याद करके आप रोमांचित हो उठेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आपको अतिरिक्त कार्यभार संभालने को दिया जा सकता है। आपको सहकर्मियों के साथ साथ उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम आसान हो जाएगा। यदि आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो अपने कारोबार को विस्तार देने के लिए समय अनुकूल है। आज आप अपने क्षेत्र से जुड़े किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से आप बहुत बढ़िया महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 12:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपके गुरुजनों का भी सहयोग आपको मिलेगा। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उस पर जरूर अमल करें। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। आज आप किसी तरह का दबाव महसूस नहीं करेंगे और आपके प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कुछ समय से आप अपने परिवार पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आप मानसिक रूप से प्रसन्न और मजबूत रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: सिल्वर

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 6 से 10:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आमदनी में इजाफा होने से पैसों को लेकर चल रही समस्या का समाधान होगा। भविष्य में बड़े लाभ प्राप्त करने के लिए आज आप कुछ नई योजनाएं भी बना सकते हैं। इस समय आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। मेहनत से कमाए हुए धन को व्यर्थ की चीजों में बर्बाद न करें। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी का मिजाज आज कुछ ज्यादा ही गर्म रह सकता है। ऐसे में आपको अपनी ओर से ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है अन्यथा घर में कलह हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मिलाजुला परिणाम मिलेगा। आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। दफ्तर में वाद विवाद से बचें। यदि आप इधर उधार की बातों में ज्यादा समय गवाएंगे तो आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 33

शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आपके द्वारा किये हुए कार्यों का फल जल्द ही आपको प्रमोशन के रूप में मिल सकता है। आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज कोई नया काम आपके हाथ लग सकता है। आज आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। माता पिता दोनों स्वस्थ रहेंगे। जीवनसाथी के साथ भी आपका रिश्ता मधुर बना रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी बढ़िया रहेगी लेकिन आज कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले में आपका कुछ ज्यादा ही धन खर्च होने की संभावना है। सेहत की बात करें तो आज कुछ शारीरिक कष्ट संभव है। ऐसे में आप सावधान रहें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। तनाव के कारण आप मानसिक रुप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उनका ध्यान रखें और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कठिन रहेगा। दिमाग में उथल पुथल रहने के कारण काम में आपका मन नहीं लगेगा। आप जब तक खुद को नकारात्मक विचारों से दूर नहीं करेंगे तब तक आप जीवन में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। अपनों से रिश्ते में सुधार चाहते हैं तो आपको अपने व्यवहार को संतुलित रखना होगा। आपका अनियंत्रित क्रोध इस तरह की समस्याओं की जड़ है। आज स्वास्थ्य का मामला कुछ बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक

English summary

Daily Horoscope for 25 February 2020 Tuesday

What does your Tuesday, February 25, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion