Latest Updates
-
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही
27 जनवरी राशिफल: मकर राशि वालों की मेहनत आज हो सकती है सफल
आज का यह नया दिन आपके जीवन में कौन सा बदलाव लेकर आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में आज किसी सहकर्मी से कुछ गलतफहमी हो सकती है जिससे आपकी काफी बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने क्रोध और शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा। बेहतर होगा कि आप बातचीत के द्वारा समस्या का समाधान करने का प्रयास करें। दूसरों को खुश करने के लिए आपको खर्च करने से बचना होगा, नहीं तो बहुत जल्द ही आप पर कोई बड़ा वित्तीय संकट आ सकता है। आज निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें। आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। खराब स्वास्थ्य के कारण आज आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। जल्दबाजी में अपने आर्थिक निर्णय लेने से बचें। आज संतान पक्ष से भी कुछ कष्ट संभव है। पढ़ाई के प्रति उनकी लापरवाही आपकी चिंता का कारण बनेगी। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें। दफ्तर में वरिष्ठों द्वारा सौंपे गए काम को ध्यान से पूरा करने की कोशिश करें। यदि आज आपसे कोई भी गलती होती है तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज साझेदार के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आप शांति से मामले को समझने का प्रयास करें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज काम का बोझ कुछ हल्का रहने से आपको स्वयं के लिए भी अतिरिक्त समय मिल पाएगा। काफी समय से आपने परिजनों के साथ अच्छा वक़्त नहीं बिताया है। आज आप परिवार के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा जिससे आपको काफी राहत महसूस होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। वे आपसे नाराज रहेंगे। आप उनकी नाराजगी दूर करने के लिए आज कुछ बढ़िया प्लान करें तो बेहतर होगा। खामोश रहने से आप दोनों के बीच की गलतफहमी और बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। आज अचानक पुराना कोई कर्ज चुकाने का आप पर दबाव बन सकता है। शाम को कहीं दूर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिसकी आपको लंबे समय से प्रतीक्षा थी। इससे आपके करियर को एक नयी दिशा मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक योजना सफल हो सकती है जिससे कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। साथ ही पैसों को लेकर आपके पिता से चल रही आपकी अनबन भी आज समाप्त हो जाएगी। घर में शांति का वातावरण रहेगा। भाई बहन सभी का सहयोग मिलेगा। आज दोस्तों के साथ समय बिताकर आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही रोमांटिक बीतेगा। सेहत के लिहाज से दिन बढ़िया है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि हाल ही में आपने किसी नई जगह पर इंटरव्यू दिया था तो आज उसका सकारात्मक जवाब आपको मिल सकता है। आपकी नौकरी पक्की हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन बढ़िया साबित होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज आप कोई जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि जो भी करें बहुत ही सोच समझ कर करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में चल रही है किसी समस्या का आज समाधान हो सकता है। काफी समय के बाद आज आपके घर का वातावरण कुछ बदला हुआ और शांत रहेगा। इस समय आपको अपने निजी मुद्दों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। पिछले कुछ समय से आप लगातार काम कर रहे हैं जिससे आपको आराम करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। आपको समझना होगा सेहत के प्रति लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज प्राप्त हुआ धन उम्मीद के अनुसार रहेगा। इसके अलावा आपको छोटा ही सही लेकिन वित्तीय लाभ मिलने की भी संभावना है। माता पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। घर परिवार से जुड़ी किसी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। परिजनों का सहयोग मिलने से दिन आनंद में बीतेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन कठिन होगा। आप थोड़ा आलस महसूस करेंगे जिससे काम में कुछ खास मन नहीं लगेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में दिन अच्छा है लेकिन आपको लेन-देन में खास सावधानी बरतनी होगी। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो इस ओर अपना कदम बढ़ा सकते हैं। आपको उम्मीद के अनुसार फायदा मिलने की संभावना है। आज आपके माता पिता आपसे कुछ नाराज रहेंगे। आपको उनको भी पर्याप्त समय देना चाहिए। आपका उन्हें नजरअंदाज करना उन्हें दुखी कर रहा है। जीवनसाथी के स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्यार और शांति बनाए रखने के लिए आपको उनकी भावनाओं को समझना होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज मन कुछ अशांत रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आज आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आप खुद को जोश और उत्साह से भरा हुआ पाएंगे। एक दूसरे के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी। कामकाज की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला रहने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों के मन में नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। ऐसे में आपको बहुत समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आपके अंदर काबिलियत है इसलिए आप अपने विचार सकारात्मक रखें और मेहनत करते रहें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। ज्यादा खर्चा करने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 5:20 से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर ही रहेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी वाला काम निपटाना पड़ सकता है जिसे लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। पैसों के मामले में दिन शुभ रहेगा। धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज परिजनों के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आप किसी धार्मिक स्थल या फिर किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। दोस्तों की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है जिससे आने वाले समय में आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा। आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी कोई योजना या प्रयास सफल हो सकता है जिससे आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी काबिलियत देखकर आपके वरिष्ठ आपको कोई बढ़िया मौका दे सकते हैं। यदि आप पूरी मेहनत से काम करेंगे तो आने वाले समय में आपकी तरक्की तय है। व्यापार करने वाले जातक आज छोटा मोटा निवेश कर सकते हैं। आपको उचित लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपको किसी भी मामले में ज्यादा उतावला होने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपके सामने कोई विपरीत परिस्थिति आती भी है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
भाई बहनों से आपके मतभेद हो सकते हैं जिससे घर का माहौल बिगड़ने की संभावना है। पैसों के मामले में आपको आज के दिन कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक कोई पुराना कर्ज आपको परेशान कर सकता है। यदि आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो मुमकिन है आपकी यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में आज कुछ सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी का बदला हुआ व्यवहार आपको सहज महसूस कराएगा। निजी परेशानियों को अलग रखकर आज आप मन लगाकर काम करेंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आप स्वयं के लिए भी निकालें ताकि आप घरेलू जिम्मेदारियों और कामकाज की वजह से जो बोझ महसूस कर रहे हैं उससे आपको थोड़ी राहत मिले।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मेहनत और प्रयास से आज सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज आप अपनी जरूरतों को अलग रखकर परिवार को प्राथमिकता देंगे। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप यादगार समय बिताएंगे। कामकाज को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए आज आप बहुत कठिन परिश्रम करेंगे और उसका परिणाम भी आपको अच्छा मिलेगा। निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने से बचें। प्रेमी/प्रेमिका के साथ भी संबंध बढ़िया रहने से दिन और भी खास बन जाएगा। शाम को किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात आपका मन खुश कर देगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











