For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 दिसंबर राशिफल: धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष आज होगा मजबूत

|

क्या है आज आपके भाग्य में, क्या आज आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप अपने काम से काम रखेंगे तो बेहतर होगा, दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित ना हों। आप अपना अच्छा बुरा भली भांति जानते हैं। आज कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, ऐसे लोगों को नजरअंदाज करें। वे आपको आपके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपको काफी संभलकर रहना चाहिए। बेहतर होगा आप अपने छुपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अपने पार्टनर के साथ आज आप खूब मौज मस्ती करेंगे। पैसों की बात करें तो अपने फैसले सोच समझ कर लें क्योंकि आज अनुमान लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक ठाक रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू रखें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी अच्छा है। आज आप जमकर मेहनत करेंगे और आपका लाजवाब काम देखकर आपके वरिष्ठ चकित रह जाएंगे। आपके सहकर्मी भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आज आप एक अलग किस्म के रोमांस का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी का साथ पाकर आपको काफी खुशी मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आप अपने करीबी दोस्तों या परिवार के साथ काफी मजेदार समय बिताएंगे। रोमांटिक लाइफ में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। जमीन जायदाद से सम्बंधित कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा मुनाफा आपको मिल सकता है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज आपको काफी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक ना हो। आमदनी में बढ़ोतरी होने से पैसों से जुड़ी चिंता का अंत होगा। आज आप शौक मौज पर भी कुछ खर्च कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा बेवजह के विवादों में उलझकर आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आने वाले समय में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ें। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4 से 6:00 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपका बड़बोलापन आज आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत के कारण आज आप स्वयं को विवादों में घिरा हुआ पाएंगे। काम का बोझ और पारिवारिक मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें अन्यथा आपको पछताना पड़ सकता है। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो अपनी परेशानियां जीवनसाथी के साथ बांटे, इससे आपको राहत मिलेगी। एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं, इससे आपको आनंद मिलेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आप कुछ नयी आर्थिक योजनाएं बना सकते हैं। अगर आप सकारात्मक सोच के साथ कड़ा परिश्रम करेंगे तो अपने हर प्रयास में आपको सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से लगातार आपके प्रयास विफल हो रहे थे जिससे आपका मनोबल काफी गिर गया है। अगर आप ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो आज भाग्य आपका साथ जरूर देगा। ग्रहों की चाल आज किसी बड़ी सफलता की ओर इशारा कर रही है। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें, नहीं तो आप दोनों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। पैसों के मामले में संभलकर रहें। खर्च करने से पहले अपने बजट को ध्यान में रखें। दोस्तों के साथ आज का दिन मजेदार गुजरेगा। शाम को किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें। संतुलित आहार के साथ थोड़ा व्यायाम भी करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के मूड में खुशदिली और रंगीनी रहेगी। आज आप एक दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक पल भी बिताएंगे। वहीं दूसरी ओर घर के सदस्यों के साथ मतभेद के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है। अगर आप चाहें तो परिस्थिति में सुधार ला सकते हैं। आपको बस अपनी ओर से अच्छी तरह बर्ताव करने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। पैसों की कमी के कारण अटका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। सुनी सुनाई बातों पर आंख बंद करके भरोसा ना करें और उनकी सच्चाई को भली भांति परख लें वरना आपका ही नुकसान होगा। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में दिन शुभ है। आज आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। हालांकि आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने की जरूरत है ताकि किसी तरह का नुकसान ना हो। जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। अपने लंबित पड़े कार्यों को धीरे धीरे पूरा करने की कोशिश करें। इससे आपका दबाव कुछ कम हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके पार्टनर का मूड अच्छा ना रहने से आज रोमांस में बाधा आएगी। कोई ऐसी बात कहने से बचें जिससे मामला और बिगड़ जाए। अगर आप संतोषजनक परिणाम चाहते हैं तो योजनाबद्ध तरीके से काम करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहेगा। आज कई मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने से निराशा हाथ लगेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक नहीं है। बिना सोचे समझे आप मनोरंजन और ऐशो आराम की चीजों पर ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। ऐसा कोई भी काम करने से बचें जिसकी वजह से आपके अपने आपसे नाराज हो जाएं। आप खुद को किसी भी गलत और गैर-जरूरी चीज से दूर रखें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों पर किसी भी बात को लेकर दबाव ना डालें, उनकी इच्छाओं और दिलचस्पियों का भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है। अधिक परिश्रम करने से आपको थकान महसूस होगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5:25 मिनट से रात 9 बजे तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। अचानक कोई बड़ा आर्थिक फायदा मिलने से पैसों की समस्या का समाधान होगा। आज कुछ घरेलू मामलों को लेकर आप परेशान रहेंगे खासतौर पर अपने बच्चों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप उन्हें उदारता का फायदा उठाने न दें। आज आपको धैर्य और शांति से काम लेना होगा। कामकाज का तनाव आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता हैं। जरूरत से ज्यादा तनाव आपकी सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं हैं। आप व्यापार करते हैं तो बड़े लेन देन के दौरान सावधानी बरतें अन्यथा आज कोई गड़बड़ी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आपका अधिकांश समय व्यर्थ की भागदौड़ में जाएगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 से रात 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांचक रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अपनी पसंद की जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। आप विवाहित हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ आप शांत भरा दिन गुजारेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। पिछले कुछ समय से आप किसी बात को लेकर काफी चिंतित थे और बेचैनी महसूस कर रहे थे लेकिन आज आपकी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। व्यर्थ की चिंता ना सिर्फ आपका वर्तमान खराब कर रही है बल्कि इसका बुरा प्रभाव आपके आने वाले कल पर भी पड़ेगा। अगर आप अपने समय का सदुपयोग करेंगे तो आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। सेहत की बात करें तो आज छोटी मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे, मन प्रसन्न और संतुष्ट रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का प्यार भरा व्यवहार आपका दिन और भी खुशनुमा बना देगा। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन खास रहेगा। अगर आपका कोई जरूरी काम रुका हुआ है तो इस बात की प्रबल संभावना है कि आज वो पूरा हो जाए। दफ्तर में गप्पेबाजी करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। साथ ही आज समय पर दफ्तर पहुंचने का प्रयास करें। अपना बचा हुआ समय अपने बच्चों के साथ बिताकर आप सुकून का अनुभव करेंगे। आज आप दान पुण्य के काम में सहभागिता करेंगे, इससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। अगर आर्थिक मामलों में आप अपने फैसले सोच समझ कर लेंगे तो आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। नए निवेश के लिए आज का दिन उत्तम है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि हाल ही में आपने किसी से उधार लिया है तो आज आप उसे लौटाने में सफल रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें। संभावना है कि आपका भागीदार आपको कोई बड़ा धोखा दे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ आप बेहद मजेदार समय गुजार सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 3 December 2019 Tuesday

What does your Tuesday, December 3, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, December 2, 2019, 15:52 [IST]
Desktop Bottom Promotion