Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई -
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल -
2026 में टूटेगा गर्मी का हर रिकॉर्ड? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच तो फेल हो जाएंगे AC-कूलर -
Heatwave In India: गर्मी और लू से लग गए हैं दस्त? आजमाएं ये 5 देसी नुस्खे जो दिलाएंगे तुरंत आराम -
Benefits of Sattu: लू से लेकर कब्ज तक सत्तू है हर मर्ज का इलाज, जानें गर्मियों में इसे पीने के 5 जबरदस्त फायदे -
वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या? जानें सत्तू और पितरों का वो रहस्य जो कम लोग जानते हैं -
Akshaya Tritiya पर नमक खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सस्ता और अचूक उपाय -
World Hemophilia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हीमोफीलिया दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Vaishakh Amavasya Wishes: वैशाख अमावस्या पर अपनों को भेजें ये संदेश, पितरों का मिलेगा साक्षात आशीर्वाद -
Vaishakh Amavasya Vrat Katha: वैशाख अमावस्या के दिन जरूर पढ़े ये व्रत कथा, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
9 दिसंबर राशिफल: इन राशियों को मिलेगा आज कोई सुनहरा मौका, हो सकती है तरक्की
आज अशुभ योग बनने से कुछ राशियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इसके प्रभाव से कुछ राशियों की आज बड़ी तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं किसके भाग्य में आज क्या हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपके उच्च अधिकारी आपको और भी अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आप व्यापार करते हैं तो आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से आपको काफी संतुष्टि मिलेगी। यदि आज आपने अपनी सेहत के साथ लापरवाही की तो भविष्य में आपको काफी पछताना पड़ सकता है। इस समय आपको शराब के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की बात करें तो आज आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है, धन हानि होने की प्रबल संभावना है। आपको समझना होगा कि हर दिन एक जैसा नहीं होता है, आज बुरा है तो कल जरूर कुछ ना कुछ अच्छा होगा। आप बस अपनी मेहनत करें और अपनी सोच सकारात्मक रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपके सारे काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का आज समाधान हो सकता है जिससे आपका काम आगे बढ़ेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। यदि आप सिंगल हैं तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका लगाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आपको सुस्ती और आलसपन महसूस हो सकता है लेकिन आप अपने समय की कीमत को अच्छी तरह समझते हैं इसलिए आप पूरी हिम्मत दिखाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
रोमांटिक लाइफ में आज कोई बहुत ही अच्छी बात हो सकती है। आज आप अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रोपोज कर सकते हैं। आप बिना समय गवाएं 'हां' भी कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आपका मन काफी संतुष्ट रहेगा। माता पिता का स्नेह और सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज किसी छोटे से काम के बनने से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। व्यापरियों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से कागजी कारवाई के कारण यदि आपका कोई काम रुका हुआ था तो आज यह बाधा दूर हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 39
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ देंगे जिससे आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण आज जीवनसाथी के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। अगर आप इसी तरह बिना सोचे समझे अपने वित्तीय फैसले लेंगे तो आपकी भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने से घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको अपने शब्दों का खास ध्यान रखना होगा। दफ्तर में आप अपने काम से काम रखें। दूसरों की गलतियां निकालने से पहले आप अपनी गलतियों से सबक लें। स्वास्थ्य का मामला आज गड़बड़ रहेगा। अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज मन कुछ अशांत रहेगा। आप किसी दुविधा में रहेंगे। ऐसे में आपको अपने किसी करीबी से बातचीत करनी चाहिए या फिर सलाह लेनी चाहिए। हो सकता है आपको अपने सवालों के जवाब मिल जाए। कामकाज को लेकर यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो बेहतर होगा आप किसी अनुभवी व्यक्ति से इस विषय पर विचार विमर्श कर लें। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध भी अच्छे रहेंगे। माता पिता का आशीर्वाद नई ऊर्जा देगा। जीवनसाथी के साथ अनबन खत्म होने से आप दोनों के बीच की नजदीकियां एक बार फिर बढ़ेगी। एक यादगार दिन गुजारने के लिए आप दोनों किसी खूबसूरत स्थान पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 8:30 से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर में किसी पूजा पाठ या हवन का आयोजन हो सकता है जिससे माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों का आना जाना लगा रहेगा। काफी समय के बाद इस तरह परिजनों के साथ एक शांत और खुशनुमा दिन बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज पैसों से जुडी चिंता खत्म होगी। आज आप अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आप अपने गृहस्थ जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरत पड़ने पर वे आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। प्यार मोहब्बत के लिहाज से भी आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आज की मुलाकात कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपके प्रयास रंग ला सकते हैं और आपको अच्छे नतीजे मिलने की प्रबल संभावना है। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको एक बेहतर योजना की जरूरत है। आपको कुछ ठोस और महत्वपूर्ण कदम भी उठाने होंगे। आज आपका मन स्थिर रहेगा और आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण और कठिन काम आज पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में वृद्धि होगी। प्रेमी जोड़ों का दिन भी बेहद रोमांटिक गुजरेगा। आज आपके पार्टनर आपको कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन बेहतर आपके लिए साबित होगा। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आज कुछ आराम मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
निजी जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने जीवनसाथी को ज्यादा समय देने का प्रयास करें अन्यथा आप दोनों के बीच का विवाद बढ़ सकता है। परिवार से जुड़े भी कुछ गंभीर मुद्दे हैं जिन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। बच्चों से जुड़ी कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आज बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का प्लान कर लें। काफी समय से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप उन्हें भी कहीं ना कहीं नजरअंदाज कर रहे हैं। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। दफ्तर का माहौल आज कुछ गर्म रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आपके बॉस आप पर कुछ ज्यादा ही दबाव बना सकते हैं, आप धैर्य से काम लें। सेहत की बात करें तो आज मानसिक तनाव के कारण आप कुछ बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से आपकी सेहत में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था लेकिन आज का दिन आपके लिए राहत भरा होगा। सेहत में सुधार होने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आप ऐसे कार्य करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी और आप मजबूत बने रहेंगे। आज आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आप किसी नए कार्य में भी कुछ धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं। अगर आप इस ओर अपना कदम बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। भविष्य में आपको इसका उचित परिणाम मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का साथ पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। माता पिता का भी पूरा समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
बेहतर होगा आप आज अपने कामकाज का तनाव छोड़ दें। आज आप दोस्तों और परिजनों के साथ काफी मौज मस्ती करने वाले हैं। रोज रोज ऐसे मौके नहीं मिलते हैं इसलिए इस समय का भरपूर आनंद उठाएं। बेकार के झंझटों में पड़कर अपना दिन व्यर्थ ना करें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपकी डेट और भी खास बन जाएगी। शादीशुदा जोड़ों को आज बेवजह की बहसबाजी से बचना होगा। माता पिता का स्वास्थ्य आज एकदम बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप बिना किसी दबाव के अपने काम पूरे करेंगे। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपका आर्थिक प्रयास सफल रहेगा। सेहत की दृष्टि से दिन अच्छा है। आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप तनाव से दूर और अच्छे दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। आप काफी संतुष्ट रहेंगे और लगभग हर मामले में आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। वैवाहिक जीवन में एक बार फिर सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की संभावना है। आज आपके प्रिय के व्यवहार में कुछ बदलाव संभव है। मुमकिन है पुरानी बातों को भूलकर वो आपसे प्यार से पेश आएं। आपके रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। हो सकता है आज आखिरी वक्त पर आपकी रोमांटिक डेट टल जाए। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। कुछ अटके पड़े हुए महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। समय पर सभी कार्य पूरे होंगे और आपकी मेहनत को भी सराहा जाएगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बढ़िया है। आपके पार्टनर का मूड काफी अच्छा रहेगा। उन्हें बताने का ये सही समय है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और वे आपके जीवन में क्या मायने रखते हैं। आप कोई खूबसूरत तोहफा देकर भी अपने दिल की बात कह सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों के लिए भी दिन कुछ खास रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ एक शांत और प्यार भरा दिन बिताएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी। खर्चे कम होंगे जिससे आप कुछ बचत कर पाएंगे। व्यापारियों को निवेश का कोई बड़ा मौका मिल सकता है। यदि आप अपनी ओर से आश्वस्त हैं तो यह अवसर हाथ से जाने ना दें। दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों का दबाव अधिक रह सकता है लेकिन फिर भी आप विषम परिस्थिति में आसानी से काम पूरा कर लेंगे। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 12:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











