Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
19th November Horoscope: शनि देव आज इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, बदलेगी इनकी किस्मत
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा और आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज आपके हाथ कोई अच्छा अवसर भी लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन आप जल्दबाजी में न करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। मुमकिन है भविष्य में आपको अपनी इस मेहनत का उचित परिणाम मिले। नौकरीपेशा जातक यदि तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यान से करने की कोशिश करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई पुराना मामला आपको परेशान कर रहा है तो आज आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। पिता की सलाह से आज आपको कोई बड़ा फायदा होने के आसार हैं। आज मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी तरह का बदलाव करना चाहते हैं तो यह समय उचित है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह का टकराव और अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। इस तरह की बातें आपकी तरक्की में बाधा बन सकती है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपको अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना आज कुछ आगे बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। यदि आप समझदारी आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। आपका अति आत्मविश्वास आज आपको मुसीबत में डाल सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आप जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचें अन्यथा भविष्य में आप पर दबाव बढ़ सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है, विशेष रूप से अगर आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। अपना कोई काम आप कल के लिए न टालें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार हैं। आज आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। थकान और तनाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आप लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 32
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपकी आपसी समझ और भी बेहतर होगी। किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में आज आपके प्रिय आपकी मदद भी कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। धन कमाने का अच्छा अवसर आपके हाथ लग सकता है। हालांकि आपको पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इसके अलावा आज बॉस की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप बेरोजगार है और आपको रोजगार की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा का व्यापार करने वाले जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आपको अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातक यदि प्रमोशन के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। आप मेहनत करें आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़े आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 14
शुभ समय:सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं, साथ ही आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप धैर्य से काम लें। उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई काम न करें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। झूठ का सहारा बिल्कुल न लें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ने के आसार हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, विशेष रूप से जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने के आसार है। यदि आपने कोई कोई या उधार लिया है तो आज उसे चुकाने का दबाव आ पर बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें। साथ ही आप जल्द से जल्द इन कर्जों से मुक्ति पाने का प्रयास करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहने के आसार हैं। यदि आप सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही कठिन रहने के आसार है। आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। ऐसे में मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप बेवजह की बातों को भूलकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। छोटी सी गलती पर आज बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। हो सकता है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी भी आपसे वापस ले ली जाए। बेहतर होगा भविष्य में आप ऐसी गलतियां दोहराने से बचें। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है। लापरवाही न करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 8 :50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने का प्रयास करें। आपका गलत बर्ताव उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है, विशेष रूप से घर के बड़ों के साथ आपको सम्मान से पेश आएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप जमकर शॉपिंग कर सकते हैं। यदि लंबे समय से आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको जल्द सफलता मिलेगी। कामकाज से जुड़े प्रयास फलीभूत हो सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आज कुछ बड़े सकारात्मक बदलाव आएंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी मेहनत देखकर बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने, कपड़े सोने चांदी आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद रहने के आसार हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 26
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। यदि भाई या बहन के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को खत्म करने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। व्यापारी अटकी हुई व्यवसायिक योजना को दोबारा शुरू करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को को आज ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठाने में आनाकानी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना मीठा फल आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











