29th December Horoscope: देवी लक्ष्मी की कृपा से आज इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा बड़ा उछाल

आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कार्यक्षेत्र में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी स्थिति मजबूत कर पाने में सफल रहेंगे। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को जबर्दस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी आपके अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। विशेष रूप से माता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी सेहत को लेकर आप तो थोड़ा संभलकर रहें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दिन की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होगी। आप काफी फ्रेश हो रिलैक्स महसूस करेंगे। साथ ही आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आप अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में आज आपकी ऊर्जा और उत्साह देखकर बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। वही व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। यदि आप अपने प्रिय को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत को लेकर आप ज्यादा चिंता न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज आप दोस्तों और परिजनों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। हो सकता है आप अपने लिए शॉपिंग आदि भी करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की जरूरत है। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आज आपको किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में एक साथ आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। हो सकता है आपका कोई सहकर्मी छुट्टी पर रहे जिसकी वजह से आपको अतिरिक्त कार्य करने पड़े। वहीं व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए आज एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आ सकती हैं। यदि हाल ही में अपनी किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आज आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज कुछ कमजोर है। ऐसे में आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य तय समय पर पूरा हो जाएगा। उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदों को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो किसी भी तरह की जल्दबाजी और लापरवाही न करें। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। आज बॉस काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। ऐसे में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप होटल या रेस्टोरेंट, प्रॉपर्टी, लकड़ी, लोहे आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की, पैसों की स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहने की वजह से आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। हालांकि आप अपने सभी काम तय समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी डील करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपके साथ धोखेबाजी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के व्यवहार में नरमी देखने को मिल सकती है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपको अपनी वाणी का व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका कोई करीबी आपसे नाराज हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। आपके द्वारा किए हुए कार्यों में वे कई सारी कमियां भी निकाल सकते हैं। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। खुले दिल से खर्च न करें। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपका उग्र स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहेगी। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के आसार हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा। आज दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट से बचें। इस तरह की बातें आपके बच्चों पर भी बुरा असर डाल सकती हैं। साथ ही आपके घर का वातावरण भी खराब हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको उनकी उपलब्धियों पर काफी गर्व महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी सुंदर याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। अटका हुआ मामला सुलझने के आसार हैं। आज आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि किसी पुराने मित्र के साथ आपकी अनबन चल रही है तो सारी कड़वाहट को भूलकर आप एक बार फिर दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। मुमकिन है आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाए। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। नकारात्मक चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। बढ़ते हुए खर्च आपका तनाव भी बढ़ा सकते हैं। दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आपको उग्र होने से बचने की सलाह दी जाती है। आपका गलत रवैया आपको मुसीबत में डाल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। जंक फूड से परहेज करें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। नए लोगों पर आसानी से भरोसा न करें। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आज आप परिजनों को भी पर्याप्त समय न दे पाएं। काम के साथ-साथ आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है। बेहतर होगा आप इस बात का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

Story first published: Thursday, December 29, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion