6 September Horoscope: बजरंगबली की कृपा से आज इन राशियों का होगा बेड़ा पार

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

6 September 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। बेहतर होगा भविष्य में आप जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला न लें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप काफी दबाव महसूस करेंगे, साथ ही आपकी सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। आपको काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो उनकी मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको बिना सोचे समझे खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको खांसी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:14

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि हाल ही में आपने नौकरी बदलने का निर्णय लिया है तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रखें। व्यापार से जुड़े जातकों की बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करते हैं तो कोई समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अगर आप अपने प्रिय के लिए कोई सरप्राइज प्लान करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव करने की आवश्यकता है, विशेष रूप से बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपका गलत बर्ताव अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आज आपकी आलोचना भी हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पेंडिंग है तो उसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें, लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज आपको कोई समझौता भी करना पड़े। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको चोट चपेट लग सकती है। आप संभलकर रहें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:2

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। अगर आप ने हाल ही में नई नौकरी ज्वाइन की है तो कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप बॉस के गुड बुक्स में आ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। आपके गृहस्थ जीवन की खुशियां बनी रहेगी। अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापारी हैं और आज आपको निवेश का कोई मौका मिलता है तो अब जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें । इस तरह के फैसले आपको सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही नतीजा है। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर आपकी चर्चा हो सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो देर तक भूखा रहने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:24

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वहीं दूसरी ओर शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है. जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय का कड़क रवैया आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें अन्यथा बात बढ़ सकती है। आर्थिक मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। पैसों की चिंता आपको सताएगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप कड़ा परिश्रम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:6

शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दूसरों के मामले में ज्यादा टांग अड़ाने से बचें नहीं तो आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान दें। अगर आप विद्यार्थी है और जल्दी ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आपको जमकर मेहनत करने की आवश्यकता है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें विशेष रूप से यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें। व्यापारियों का आर्थिक मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल शांत रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप अपनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप वीकेंड पर कुछ बढ़िया प्लान करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें, साथ ही खानपान का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:20

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत के कारण आज का दिन व्यर्थ की चीजों में ही नष्ट हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास करें। दफ्तर में सहकर्मियों की बुराइयां करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आप अपने प्रिय की मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:16

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

परिवारिक मोर्चे पर तनाव संभव है। घरेलू कलह बढ़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के सभी बिना किसी बाधा के पूरे होंगे, साथ ही बॉस भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। यदि आप इसी तरह परिश्रम करेंगे तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:17

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी के साथ कोई छोटा मोटा पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो आज आपको बढ़िया मौका मिल सकता है। हालांकि खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। आपको डॉक्टर और अस्पताल के भी चक्कर लगाने पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। मुमकिन है आपको उधार भी लेना पड़े। सेहत की बात करें तो आपको दांत या कान में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:19

शुभ समय: सुबह 6 बजे से 9 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आपका तनाव दूर होगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे, साथ अपने सभी फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम करने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आज बॉस की ओर से आपको काम से जुड़ा कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर अगर आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर का है तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक:36

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Story first published: Tuesday, September 6, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion