For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

7 October Horoscope: ये राशियां रहेंगी आज भाग्यशाली, कम प्रयास में मिलेगी जबरदस्त सफलता

|

कैसा रहेगा आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ले सकते हैं। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। माता पिता के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। उनकी भावनाओं का आदर करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको छोटी सी भी समस्या को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपको फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपना कोई भी काम अधूरा छोड़ने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप इस तरह की गलतियां करेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आप अपना काम आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि लंबे समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती। आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने के आसार हैं। आपको अपने गुस्से पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आपका धन गुम या चोरी हो सकता है। बेहतर होगा आज आप संभलकर रहें। इसके अलावा आपको अपनी कीमती वस्तुओं को भी संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपको अपने मनपसंद काम सौंपा जा सकता है। आज आप काफी उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे जिसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। यदि हाल ही में अपने कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आप अपने छोटे भाई बहनों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो देर रात तक जाकर काम करने से बचें अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। हो सकता है आप किसी रोमांटिक जगह पर घूमने के लिए भी जाएं। आज आपकी शादीशुदा जिंदगी की कोई पुरानी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। दफ्तर में आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़े ग्राहकों के साथ व्यापार करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके कामकाज में तेजी आ सकती है। अगर आप अपना कारोबार विदेश में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्द ही सफलता मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:4

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

विपरीत परिस्थिति में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज आपके बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है और इसका फायदा आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। पिता की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आपको किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको कोई मौसमी बीमारी हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:17

शुभ समय:दोपहर 12 से 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आप के लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका है तो आज उसके पूरे होने के आसार है। नौकरीपेशा की स्थिति मजबूत हो सकती है। आपके लिए तरक्की का मार्ग खुल सकता है। बेहतर होगा आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको निवेश का कोई अवसर मिलता है तो आप जल्दबाजी न करें।।घर का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताएंगे। आज आपके प्रिय बड़े ही अच्छे मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज छोटी मोटी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर लंबे समय से किसी बात को लेकर आप चिंतित है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपकी सेहत भी आपके लिए बेहद जरूरी है। यह बात आपको समझनी होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में काम का प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। झुंझलाहट में ऐसा कोई काम न करें जिससे भविष्य में आपको पछताना पड़े। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है। आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है। आपका बड़ा फायदा होने के आसार है।।आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन नए अवसरों से भरा रहेगा। आपके कार्य में आ रही बाधा दूर होगी, साथ ही लाभ कमाने का मौका भी आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। यदि अपने प्रिय को कोई तोहफा भी देने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। संपत्ति से जुड़ा फायदा होने के आसार हैं। आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं और आपका कारोबार विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और आपके वेतन से जुड़ी कोई समस्या चल रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको बोनस आदि की भी प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। अपने निजी मामलों में अब बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको ज्यादा क्रोध और तनाव से बचना चाहिए।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:12

शुभ समय:सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। परिजनों और दोस्तों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज घर पर ही आप अपनों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने के आसार हैं। आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। आप किसी नए कारोबार में भी अपनी किस्मत आजमाने का फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिले। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने के लिए दिन ठीक नहीं है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। यदि इस समय आप लापरवाही करते हैं तो आगे बढ़ने का आपका सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की गलती करने से बचना बचने की आवश्यकता है। जरा सी चूक आप पर भारी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह शक करने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत का मामला कमजोर रहने वाला है।

शुभ रंग:हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

English summary

Horoscope Today 7 October Horoscope 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 7 October Horoscope in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Friday, October 7, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion