Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
July Monthly Rashifal: जुलाई का महीना इन 5 राशियों के लिए रहेगा लकी, बनेंगे हर बिगड़े काम
पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर माह का धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से अपना महत्व होता है। जुलाई का महीना शुरू होने को है और इस माह में मानसून के साथ साथ ग्रहों की दिशाओं में महत्वपूर्ण परिवर्तन भी होने वाले हैं।
ग्रहों के इस गोचर से राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। 4 जुलाई से शुरू होने जा रहे सावन के साथ साथ कई ग्रह गोचर का भी प्रभाव विभिन्न राशियों पर पड़ेगा। जानते हैं जुलाई का महीना किन राशियों के लिए फलदायी रहने वाला है -

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए इस साल का जुलाई माह बहुत शुभ रहने वाला है। इस महीने उनके व्यवहार और ऊर्जा उच्चतम रहने वाली है जिसके कारण वे नए कार्यों की अच्छी शुरुआत कर पायेंगे। साथ ही कार्यस्थल में नई जिम्मेदारियां हाथ आ सकती हैं जो करियर ग्रोथ के लिए बढ़िया साबित होंगी और सफलता के नये दरवाज़े खुलेंगे।

सिंह राशि:
इस राशि के जातकों को जुलाई माह में अपनी रचनात्मकता में विकास देखने को मिलेगा। मुश्किल परिस्थितियों में भी सुझबुझ और नई सोच के कारण अच्छे समाधान निकाल पाएंगे। इस कारण नौकरी क्षेत्र में अपने बॉस व सहकर्मियों से प्रशंसा मिलेगी। साथ ही व्यापार में भी लाभ की प्राप्ति होगी।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना नये लोगों से सम्बन्ध बनाने के लिए अच्छा रहेगा। ये नये कॉन्टेक्ट आगे किसी कार्य में आपकी सहायता कर सकते हैं। इसके साथ ही जातकों के कूटनीति और व्यवहार कुशलता के गुण उनको जटिल कार्यों और लक्ष्यों की प्राप्ति में सफलता दिलाएंगे।

धनु राशि:
जुलाई का महीना धनु राशि के जातकों की लव लाइफ पर अच्छा प्रभाव डालेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों का समय अच्छा गुजरेगा और कामयाबी हासिल होगी। इस राशि के जातकों के लिए किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं, किसी विदेश यात्रा का भी अवसर हासिल हो सकता है।

कुम्भ राशि:
जुलाई माह में होने जा रहे ग्रहों के गोचर कुम्भ राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाले हैं। यह माह उनके लिए धन लाभ लेकर आएगा। इसके साथ ही प्रेम सम्बन्ध और वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। व्यवहार कुशलता और कार्य करने की रणनीतियों को सराहना मिलेगी। इसके साथ ही इस माह किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
