Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Kartik Purnima 2023 Rashifal: कार्तिक पूर्णिमा पर इन 5 राशियों पर मेहरबान मां लक्ष्मी, मिलेगा नए साल का तोहफा
Kartik Purnima 2023 Lucky Rashi: हिन्दू धर्म की संस्कृति में पूर्णिमा को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से कई गुना शुभ फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक मास की पूर्णिमा को पद्म, स्कंद, ब्रह्म पुराणों में भी अति विशेष माना गया है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। इस दिन दान-स्नान करने से जाने-अनजाने में किये पापों से मुक्ति मिल जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

हिन्दू धार्मिक मान्यता अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने से 1000 बार गंगा स्नान करने के समान फल मिलता है। व्यक्ति के जन्मों के पाप धुल जाते हैं उसे आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन गंगा किनारे ही अन्न, धन, वस्त्र, गर्म कपड़े का दान करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि इस साल कार्तिक पूर्णिमा कब है और इस साल यह 5 राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आने वाला है।
कार्तिक पूर्णिमा 2023 तिथि (Kartik Purnima 2023 Date)
हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर 2023 को दोपहर 03.53 बजे से शुरू होगी और अगले दिन 27 नवंबर 2023 को दोपहर 02:45 बजे इसका समापन होगा। उदया तिथि को मानते हुए 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जायेगी और इसी दिन स्नान-दान किया जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा 2023 इन राशियों के लिए रहेगा शुभ (Kartik Purnima 2023 Lucky Zodiac Signs)
मेष राशि:
साल 2023 की कार्तिक पूर्णिमा मेष राशि के जातकों के लिए बहुत फलदायी रहने की उम्मीद है। आपको आर्थिक लाभ कमाने का मौका मिलेगा। आय बढ़ने से आप बचत भी कर सकेंगे और पैसों से जुड़ी समस्या भी दूर होगी। सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। दोस्तों रिश्तेदारों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि:
कार्तिक पूर्णिमा 2023 वृषभ राशि के जातकों के लिए विशेष फल लेकर आने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन की मधुरता लौट आएगी। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी जिससे आपको धन लाभ होने की उम्मीद है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप एक अच्छे भोज का आनंद उठाएंगे।
कर्क राशि:
इस साल की कार्तिक पूर्णिमा पर कर्क राशि के जातकों को बड़ा फायदा मिल सकता है। आपके लिए यद दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको ऐसे स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। व्यापार से जुड़े इस राशि के जातक कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। वहीं सिंगल जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। निजी जीवन में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अनुकूल माहौल मिलेगा। वरिष्ठ आपके प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे। आप समय रहते अपने प्रोजेक्ट्स पूरे कर लेंगे। इसके दम पर आप पद-प्रतिष्ठा हासिल कर सकते हैं। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी जिससे आप भविष्य के लिए बचत भी कर सकेंगे। हालांकि आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी कही बातें किसी अपने का दिल दुख सकती है।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातक काफी भाग्यशाली है, उनके लिए इस साल की कार्तिक पूर्णिमा बहुत शुभ रहेगी। आपको अपनी माता से कोई लाभ मिल सकता है। आप वाहन या प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। किसी कागज पर दस्तखत करने या कोई डील फाइनल करने से पहले सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। आप भौतिक सुख सुविधाओं का भरपूर आनंद उठाने वाला हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
