Latest Updates
-
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है?
कौशांबी LPG ब्लास्ट के बाद वायरल हुई सुमित महाराज की भविष्यवाणी, बोले '1500 लोगों का आग से होगा अंत
Sumit Maharaj Prediction Video Viral: 26 जून 2026 की सुबह करीब 7 बजे कानपुर से वाराणसी की ओर जा रहा LPG गैस से भरा टैंकर ब्लास्ट हो गया। हादसा इतना खौफनाक था कि CCTV में कैद फुटेज देख हर किसी का दिल सहम गया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और अब तक मरने वालों की संख्या का आंकड़ा 5 पहुंच गया है। इस हादसे के बाद से ही एक बार फिर आचार्य सुमित महाराज की डराने वाली भविष्यवाणी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। सुमित महाराज ने साल 2026 में अग्निकांड में 1500 से ज्यादा लोगों की आग से झुलसकर मौत की भविष्यवाणी की थी। एक के बाद एक ब्लास्ट के हादसों के बाद ऐसा लग रहा है कि उनकी भविष्यवाणी कहीं न कहीं सच साबित हो रही है। आइए जानें क्या बोले सुमित महाराज...

कब हुआ कौशांबी LPG टैंकर ब्लास्ट?
बता दें कि ये कौशांबी LPG ब्लास्ट 26 जून 2026 की सुबह करीब 7 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह सिरोही टोल प्लाजा से गाड़ियां आ-जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार में आ रहा एलपीजी टैंकर अनियंत्रित हो गया और टोल प्लाजा के केबिन की दीवार से जा टकराया जिसके बाद भंयकर ब्लास्ट हुआ और टोल प्लाजा पूरी तरह से आग के गोले में बदल गया। चारों तरफ आग की लपटें भयंकर मौत का तांडव दिखा रही थीं जिसमें टैंकर चालक धर्मेद्र दूबे और टोल कर्मी आलोक सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अब तक मरने वालों का आंकड़ा 5 पहुंच चुका है।
सुमित आचार्य बोले दुख है सच हुई एक और भविष्यवाणी
इसी बीच इंटरनेट पर आचार्य सुमित महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बोला है कि एक टैंकर ब्लास्ट होगा जिसके आसपास घर बने होंगे और आग की लपटें उठेंगी। आने वाले समय में टैंकर ब्लास्ट जैसा कोई योग बनता नजर आ रहा है। 26 जून को हुए इस हादसे को उनकी भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है।
1500 से ज्यादा लोगों का सामुहिक अग्निकांड में होगा अंत?
एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सुमित महाराज ने कहा था कि साल 2026 में भारत के अंदर 1500 से ज्यादा लोगों का सामुहिक अग्निकांड में अंत होगा।
इसके बाद एसी ब्लास्ट की खबरें आने लगीं और फिर मालवीय नगर का भीषण अग्निकांड हुआ और अब कौशांबी एलपीजी टैंकर ब्लास्ट का केस हो गया। ऐसे में कहा जा रहा है कि ज्योतिषाचार्य की एक के बाद एक सारी भविष्यवाणियां सच हो रही है जो लोगों को भी डरा रही हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
