Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Kharmas Rashifal 2024: इन सौभाग्यशाली राशियों पर खरमास में बरसेगा ढेर सारा धन
Kharmas Rashifal 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में खरमास 14 मार्च दिन गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है और इसका समापन 13 अप्रैल दिन शनिवार को होगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, जब सूर्य मीन राशि में गोचर करते हैं तब वह माह खरमास कहलाता है। इसी अवस्था को मीन संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। खरमास के दौरान मांगलिक कार्य जैसे शादी ब्याह, मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश इत्यादि पर प्रतिबंध लग जाते हैं।
इस वर्ष खरमास में कुछ राशियों का भाग्योदय होने वाला है। भगवान सूर्य देव की कृपा से उनके अच्छे दिन आने वाले हैं। तो आईए जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां जिन्हें खरमास में विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

खरमास 2024 राशिफल (Kharmas 2024: List of Lucky Zodiac Signs)
मेष राशि: खरमास के दौरान मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी भी उचित क्षेत्र में निवेश के लिए यह समय बेहतरीन होगा। खरमास के समय आय के नए-नए स्रोत मिलेंगे। बस इस समय लेनदेन को काफी ध्यान पूर्वक सावधानी से करना होगा।
मिथुन राशि: खरमास के दौरान मिथुन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। इस समय धन का बंपर लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। कारोबार के क्षेत्र में विस्तार होगा।
धनु राशि: खरमास धनु राशि के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। खरमास धनु राशि के जातकों के लिए एक चमत्कार से कम नहीं होगा। इस समय भगवान सूर्य देव के साथ माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नए कारोबार या व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मीन राशि: खरमास का समय मीन राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस दौरान आपको आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान होगी। धन कमाने के लिए यह समय बेहद ही लाभकारी माना जा रहा है। करियर के लिए यह समय बहुत खास है। नौकरीपेशा लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications