Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि से पहले सपने में नजर आ रही हैं ये 5 चीजें, तो समझिए चमकने वाली है किस्मत
Mahashivratri 2026: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को भगवान शिव को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। यह पर्व फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस साल 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन भक्त महादेव की पूजा करते हैं और रातभर जागरण करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से की गई भक्ति से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति तथा मनोकामना की पूर्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष के अनुसार, महाशिवरात्रि से पहले सपने में कुछ खास वस्तुएं दिखाई देना बहुत शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे सपने जीवन में अच्छे बदलाव की ओर इशारा कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं महाशिवरात्रि से पहले सपने में किन चीजों को देखना होता है शुभ संकेत -

सपने में शिवलिंग का अभिषेक करते दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप महाशिवरात्रि से पहले खुद को सपने में शिवलिंग पर जल या दूध चढ़ाते हुए देखते हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। यह इस बार का संकेत देता है कि भगवान शिव की कृपा आप पर होने वाली है और आपकी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।
सपने में नंदी महाराज का दिखाई देना
ऐसी मान्यता है कि नंदी भक्तों की प्रार्थना को भगवान शिव तक पहुंचते हैं। क्योंकि नंदी महाराज भगवान शिव के परम भक्त और वाहन हैं, तो ऐसा सपना देखना इस बात की ओर इशारा है कि आपकी प्रार्थना पूरी होने वाली है।
सपने में बेलपत्र
बेलपत्र भगवान शिव को बेहद प्रिय है। यदि आप महाशिवरात्रि से पहले सपने में बेलपत्र देखते हैं, तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। इसे धन, समृद्धि या जीवन में सकारात्मक उन्नति का संकेत माना जाता है। सपने में बेलपत्र देखने का अर्थ है कि आपके घर में कोई खुशखबरी आ सकती है।
सपने में शिवलिंग के दर्शन
सपने में शिवलिंग का दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप महाशिवरात्रि से पहले सपने में शिवलिंग देखते हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन सकारात्मक बदलाव आने वाला है और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने वाले हैं।
सपने में रुद्राक्ष
शिवरात्रि से पहले सपने में रुद्राक्ष का दिखना भी बेहद शुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि आपकी सेहत में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और आपको मानसिक शांति की प्राप्ति हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











