Monthly Horoscope (April): अप्रैल के महीने में इन राशि वालों का करियर छूएगा ऊंचाइयां, आमदनी में भी होगा इजाफा

अप्रैल का महीना आपके लिए खुशियों की बहार लाएगा या फिर आपका सामना नई चुनौतियों से होगा। आइए जानते हैं आपके मासिक राशिफल से।

Monthly Rashifal For April 2024

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे और उसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा, लेकिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। इस अवधि में वे आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। हालांकि आप अपनी सूझबूझ और आत्मविश्वास के बल पर हर चुनौती का सामना आसानी से करेंगे। इस दौरान आपके विदेशी संपर्कों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपके लिए आमदनी का नया रास्ता खुलेगा, लेकिन दूसरी ओर खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। नकारात्मक चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है।

आपको निवेश आदि करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। परिवार में चल रही समस्याएं कम होगी और भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस दौरान जीवनसाथी को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या होने की संभावना है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 4,12, 25, 30, 44

शुभ दिन: गुरुवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार

शुभ रंग: नीला, गहरा लाल, भूरा, सफेद

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): पैसों के मामले में अप्रैल का महीना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको अपने गलत फैसले का नतीजा भी भुगतना पड़ सकता है। यदि आप बिना सोचे समझे निवेश करते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। इसके अलावा बेवजह के खर्च भी आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप अपनी ओर से कड़ी मेहनत करेंगे, लेकिन आपका गलत व्यवहार आपकी मेहनत पर पानी फेर सकता है। बेहतर होगा काम के साथ आप अपनी वाणी और व्यवहार का भी ध्यान रखें। माह के मध्य में आपकी तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस दौरान मार्केट में आपकी छवि मजबूत होगी और आपके कुछ नए संपर्क भी बन सकते हैं। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच झगड़े झंझट हो सकते हैं। इस दौरान यदि आपको कोई भी शारीरिक समस्या होती है तो बिना किसी लापरवाही के आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 7,18, 29, 32, 49, 57

शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, बुधवार, शुक्रवार

शुभ रंग: हरा, मैरून, आसमानी, गुलाबी, सफेद

मिथुन (मई 20 से जून 20) : इस राशि की नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह काफी चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। आप अपनी ओर से कड़ी मेहनत करेंगे, लेकिन आपको उसका उचित परिणाम ना मिल पाने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। इस अवधि में आप हीन भावना का भी शिकार हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें और धैर्यवान रहें। उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ प्रतिष्ठित और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। यदि आप अपना कारोबार विदेश में फैलने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। माह की शुरुआत में आप अच्छा खासा बचत कर पाएंगे, लेकिन माह का मध्य आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। काम से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, ऐसे में इसका असर आपकी आमदनी पर भी पड़ेगा। हालांकि आपको अपने प्रयास और मेहनत जारी रखने की सलाह दी जाती है। आपकी समस्या का समाधान अवश्य होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे और खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उनकी ओर से लाभ भी संभव है। इस दौरान आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। सेहत पर नजर बनाकर रखें, अपनी थकान बढ़ाने ना दें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 2, 18, 26, 31, 44, 57

शुभ दिन: बुधवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार

शुभ रंग: गहरा नीला, लाल, भूरा, सफेद

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): दफ्तर में आप पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपना काम करेंगे। ऐसे में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। माह के मध्य में आपकी आमदनी में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। इस राशि के व्यापारियों के लिए अप्रैल का महीना मध्य रहने वाला है। निवेश आदि से जुड़े फैसले आप बहुत ही सोच समझकर लें। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ टकराव से बचें। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाए। पैसों के लिहाज से यह माह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। कुछ अनावश्यक और बड़े खर्च हो सकते हैं। ऐसे में आपका बजट डगमगा सकता है। इसके अलावा यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आपको अपना पैसा वापस मिलने में विलंब हो सकता है। भविष्य में आप अपने आर्थिक फैसले बिना सोचे समझे ना लें। प्रेम जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। इस दौरान आपके साथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि वे आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। उनकी तीखी वाणी आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें, साथ ही आप उनकी खुशियों का भी ख्याल रखें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो इस दौरान आप अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। क्रोध और तनाव से बचें।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 5, 17, 24, 30, 45, 54

शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, रविवार, शुक्रवार

शुभ रंग: आसमानी, लाल, पीला, क्रीम

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): नौकरीपेशा जातकों के लिए अप्रैल का महीना कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा आप महसूस करेंगे कि बॉस आपकी मेहनत पर गौर नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है। आप सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने का प्रयास करें। व्यापारियों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी बाधा आएगी। अगर आप एकल व्यापार करते हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। इसके अलावा इस अवधि में यदि आप नई तकनीक का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो पिता का स्वास्थ्य इस अवधि में कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनके अच्छी देखभाल करने की आवश्यकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपके बीच तनाव की वजह बन सकता है। अच्छी सेहत के लिए आप बाहर के भोजन से परहेज करें। आपको हल्का और सुपाच्य भोजन करने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 7, 10, 19, 21, 33, 40, 55

शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार,सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: लाल, गहरा हरा, नीला, केसरिया

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर) : स्वास्थ्य के मामले में अप्रैल का महीना आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। इस दौरान आपको बुखार, सिर दर्द, पीठ या कमर से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आप इन्हें नजरअंदाज करने से बचें। आपको नियमित दिनचर्या का भी पालन करने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने की संभावना है। पढ़ाई से आपका मन भटक सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा आपके सुंदर भविष्य के सपना सपना अधूरा ही रह जाएगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय कुछ बेहतर रहेगा। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। ऐसे में इसका अच्छा परिणाम भी आपको मिल सकता है। हालांकि कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी परेशानी की वजह बन सकते हैं। आपको नीचा दिखाने का वह कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगे। इस तरह की परिस्थितियों में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की जरूरत है। इस दौरान आप बड़ा निवेश करने से भी बचें। आप कोई भी गैर कानूनी काम ना करें नहीं तो आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आपके बीच चल रही समस्याएं कम होगी और आपके रिश्ते में बड़ा सुधार आएगा। एक दूसरे को समझने का आपको फिर से मौका मिलेगा। इस अवधि में घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 1, 15, 22, 35, 40, 57

शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: पीला, लाल, मैरून, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22) : आपके करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। इस दौरान आप अपनी कड़ी मेहनत के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। हालांकि आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप हर किसी को पछाड़कर आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को महीने की शुरुआत में ही रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का बढ़िया ऑफर मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित व्यापार करने वाले लोगों को इस माह अच्छा लाभ हो सकता है। आपको कुछ बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप निवेश आदि भी कर सकते हैं। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो यह समय आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति आपके व्यवहार में उग्रता बढ़ाएगी। ऐसे में आपके बीच झगड़े हो सकते हैं। हालांकि माह के अंत में आपके रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा और आपके प्रेम जीवन की गाड़ी एक बार फिर से आगे बढ़ेगी। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह माह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। घरेलू मुद्दों को सुलझाने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस माह आपकी आमदनी बढ़ने का योग बन रहा है। ऐसे में जल्द ही आपको सारे कर्जों से भी मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा आप अपनों की जरूरत को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें, आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 6, 14, 29, 33, 40, 56

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार, सोमवार

शुभ रंग: सफेद, भूरा, पीला, क्रीम

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। ऐसे में माह के अंत तक आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। यदि आपने कोई कर्ज या उधार लिया है तो आप उसे भी चुकाने में सफल रहेंगे। हालांकि आपको बिना सोचे समझे निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से इस माह आपको मिश्रित परिणाम मिलेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप काम के प्रति किसी भी तरह के लापरवाही ना करें नहीं तो आपकी नौकरी भी जा सकती है। इसके अलावा आपका ट्रांसफर दूर कहीं हो सकता है। माह के मध्य में आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। विशेष रूप से अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। इस सब्जी में आपको सरकारी योजनाओं का पूरा फायदा हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आप एक दूसरे के प्यार में डूबे रहेंगे और रोमांस चरम पर होगा। इस अवधि में आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का भी निर्णय ले सकते हैं। घर का वातावरण इस दौरान कुछ ठीक नहीं रहेगा। माता के साथ आपका संबंध बिगड़ सकता है। आपको अहंकार और टकराव से बचने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। आपको छाती में जकड़न, जलन आदि जैसी समस्याएं घेर सकती है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 5, 19, 20, 31, 40, 56

शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग: मैरून, लाल, गुलाबी, आसमानी

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर) : कामकाज की बात करें तो महीने की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। ग्रहों की बदली हुई चाल के कारण इस दौरान आपके करियर में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है या फिर काम से जुड़ी कोई समस्या होने की संभावना है। काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा और आपसे कुछ बड़ी गलतियां भी हो सकती है। आप अपने प्रदर्शन से स्वयं भी असंतुष्ट रहेंगे। हालांकि जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा अपनी कड़ी मेहनत और प्रयासों के बल पर आप दोबारा वापसी करेंगे। कार्यस्थल पर आपके परिश्रम को भी सराहा जाएगा। व्यापार करने वाले लोगों को लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको अपने सही फसलों का अच्छा नतीजा भी मिलेगा। माह के अंत में आप कुछ नए लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे जो आपके व्यापार के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। इस दौरान धन की आवक बनी रहेगी, लेकिन माह के मध्य में अचानक घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण दवाइयों और डॉक्टर पर आपका काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। अपनों के साथ आपका टकराव हो सकता है। इस अवधि में रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। महीने की शुरुआत में स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा, लेकिन माह के अंत में आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 1, 7, 14, 21, 38, 49

शुभ दिन: रविवार, शनिवार, सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: गहरा लाल, हरा, गुलाबी, जामुनी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : अप्रैल का महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। माह की शुरुआत में अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपकी जमा पूंजी में से भी काफी पैसा खर्च हो सकता है। ऐसे में बचत में कमी आने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। हालांकि 20 अप्रैल के बाद का समय आपके लिए कुछ राहत लेकर आ सकता है। अपनी समझदारी और सही फैसलों के बल पर आप अपनी आर्थिक स्थिति को दोबारा पटरी पर लाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आमदनी में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग भी मिलेगा। इस अवधि में आप अपनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहने वाली है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने प्रिय की अहमियत को समझेंगे और अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो माह की शुरुआत आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातक काफी कड़ा परिश्रम करेंगे और अपनी एक अलग जगह बनाने में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोग इस दौरान कई जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भी आपको मिले। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान आपके आंखों या दातों से संबंधित भी समस्या हो सकती है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 6, 18, 24, 36, 44, 54

शुभ दिन: सोमवार, गुरूवार, मंगलवार, शनिवार

शुभ रंग: क्रीम, बैंगनी, लाल, केसरिया

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी) : नौकरी करने वाले लोगों पर वर्कलोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपको चिड़चिड़ापन महसूस होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ आपका वाद विवाद भी हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। माह के मध्य में उच्च अधिकारी आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। यदि आपको निवेश करने का अवसर प्राप्त होता है तो आप बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय ना लें। पैसों के मामले में माह की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे और आपके खर्चे भी आसानी से पूरे होंगे। हालांकि माह के मध्य में आपको पैसों से जुड़ी किसी बड़ी समस्या से दो चार होना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही आप इस परेशानी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही कठिन रहने वाला है। आपके बीच आपसी समझ की कमी रहेगी। ऐसे में बात बात पर आपके बीच झगड़े हो सकते हैं। आप किसी भी बात पर अनावश्यक प्रतिक्रिया देने से बचें और आपको अपने गुस्से पर भी काबू रखना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में आपको अनियमित रक्तचाप, सिर दर्द, बुखार आदि जैसी कई समस्याएं हो सकती है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 4, 11, 26, 35, 44, 54

शुभ दिन: बुधवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार

शुभ रंग: पीला, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, नारंगी

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): दफ्तर में आपकी खूब प्रशंसा होगी और आपका ओहदा भी बढ़ेगा। इस दौरान आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। आपकी काबिलियत देखकर बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। आप कठिन से कठिन कार्य को भी बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों का सामना कुछ नई चुनौतियों से हो सकता है। विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। इसके अलावा अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले भी आप समझदारी से लेंगे तो बेहतर होगा। पैसों की बात करें तो महीने की शुरुआत आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाली है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और आप ठीक से बचत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि माह के अंत में आपके खर्चों में कुछ कमी आएगी और आपको आय का नया स्रोत भी प्राप्त होगा। अपनी शादीशुदा जिंदगी को सुखद और खुशहाल बनाए रखने के लिए आप छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें। लड़ाई झगड़े की स्थिति को टालना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। विद्यार्थियों को धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। विशेष रूप से यदि आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों का व्यवहार आपके प्रति प्रेम पूर्ण रहेगा। इस दौरान आपके बड़े आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बनी रहेगी। ऐसे में आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 2,10, 20, 36, 45, 51

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: लाल, पीला, नीला, गुलाबी, हरा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, March 30, 2024, 16:18 [IST]
Desktop Bottom Promotion