Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Nail Cutting Rules: कंगाल बना सकता है इस दिन नाखून काटना, जानें शुभ और अशुभ दिन
Nail Cutting Shubh Ashubh Day: छुट्टी के दिन लोग अक्सर नाखून काटते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि शकुन शास्त्र में हर काम को करने और न करने के कुछ नियम दिए गए हैं। इसमें से एक नियम सही दिन पर नाखून काटने का है जो कम ही लोगों को पता है। ऐसा माना जाता है कि सही दिन और समय पर कोई काम करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और गलत समय पर काम करने से नकारात्मकता बढ़ती है।
अगर आप भी रविवार की छुट्टी का सदुपयोग करते हुए नाखून काटते हैं तो जान लें वो इस दिन भूलकर भी नहीं काटने चाहिए। आइए फिर जान लेते हैं कि किन 4 दिन नाखून काटने से धन हानि होती है और व्यक्ति राजा से रंक बन सकता है। और वो कौन से दिन हैं जो नाखून काटने के लिए शुभ हैं...

हफ्ते के इन 4 दिन नहीं काटे नाखून
रविवार
अक्सर लोग रविवार के दिन नाखून काटते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन भूलकर भी नेल नहीं काटने चाहिए। दरअसल, रविवार, सूर्य भगवान का दिन माना जाता है जो आत्मा, सम्मान और हेल्थ का कारक माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार, इस दिन नाखून काटने से सम्मान, धन और स्वास्थ्य की हानि होती है।
मंगलवार
अब आता है मंगलवार जो हनुमान जी को समर्पित है। शकुन शास्त्र के अनुसार, इस दिन नाखून काटने से साहस में कमी आती है। धीरे-धीरे आत्मविश्वास भी कम होने लगता है, और इंसान कर्ज में डूबने लगता है।
गुरुवार
गुरुवार का दिन विष्णु भगवान को समर्पित होता है, और ये दिन गुरू का दिन होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन नाखून काटने से गुरु ग्रह कमजोर होने लगता है और व्यक्ति की बुद्धि क्षीण होने लगती है। अगर आप या आपके परिवार में कोई इस दिन नाखून काटता है तो उन्हें मना करें और दरिद्रता से बचें।

शनिवार
अब आता है शनिवार जो शनि देव को समर्पित होता है। वहीं नाखून और बालों को शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है। ऐसे में आप शनिवार को नाखून या बाल काटते हैं तो इस शनि देव नाराज हो सकते हैं और गरीबी आपको घेर सकती है।
कब काटे नाखून
आपने ये तो जान लिया कि किस दिन नाखून नहीं काटने चाहिए, अब ये भी जान लें कि किस दिन नाखून काटें। शकुन शास्त्र के अनुसार, आप सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को नाखून काट सकते हैं। लेकिन इन दिनों में अमावस्या या एकादशी या फिर कोई बड़ा व्रत या त्योहार पड़ रहा है तो आप इन दिनों में भी नाखून काटने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
