Weekly Numerology (11th June to 17th June): 5 मूलांक वालों को इस हफ्ते मिलेगा अपनी मेहनत का फल

अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आने वाला यह नया सप्ताह कैसा रहेगा?

तो आप अपने मूलांक के आधार पर इन सात दिनों में होने वाली सारी शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। आइए देखते हैं यह सप्ताह किसके लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें।

Numerology Weekly Prediction For 11th June to 17th June, 2023 in Hindi

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। यदि आप निवेश करते हैं तो वह आपके लिए काफी लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। आपको आपका मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि आप अपने सभी काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामले में आपको सफलता मिल सकती है। इस दौरान धन लाभ होने की संभावना है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस हफ्ते आपकी सेहत में बड़ी सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। अतीत में किए हुए निवेश का दुगना फायदा आपको हो सकता है। इस दौरान किसी बड़ी समस्या का समाधान होने की संभावना है। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस अवधि में आपको उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। पार्टनर के साथ आपका प्रेम और भी गहरा होगा।

मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)

परिवार के साथ यह सप्ताह बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। इस अवधि में आपको अपनों के साथ यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। इस दौरान आपका मूड अधिकांश समय काफी अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। सप्ताह का अंत आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।

मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)

कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। यदि आप अपनी तरक्की के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको उसका परिणाम मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। बेवजह पार्टनर पर शक करने की आपकी आदत के कारण इस दौरान आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में किसी कारणवश आपका मन काफी बेचैन रहेगा। इस दौरान मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप किसी करीबी से अपने मन की बात साझा करें।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)

कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा, साथ ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आप किसी नई प्रॉपर्टी आदि की भी खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आप पर्याप्त समय बिताएंगे। आपको अपने रिश्ते में एक नयापन महसूस होगा।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)

आर्थिक मामलों में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आप सोच समझकर अपना फैसला लें। इस दौरान आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटकने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में किसी करीबी के साथ आपका टकराव संभव है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)

इस हफ्ते आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता और आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। सप्ताह के मध्य में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। लापरवाही महंगी साबित होगी।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)

रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा उनके मन की बात जानने की कोशिश करें। दफ्तर में आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आगे बढ़ने का यह आपके लिए बहुत ही सुनहरा अवसर हो सकता है। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में स्वास्थ्य को लेकर आप की चिंता बढ़ सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, June 11, 2023, 9:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion