Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Weekly Numerology: 2 और 7 मूलांक वालों को मिलेगी इस हफ्ते अच्छी खबर
अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आने वाला यह नया सप्ताह कैसा रहेगा तो आप अपने मूलांक के आधार पर इन सात दिनों में होने वाली सारी शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में जान सकते हैं।
आइए देखते हैं यह सप्ताह किसके लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
इस मूलांक के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस हफ्ते आपका मन कुछ उदास रहेगा और आपको ज्यादातर समय एकांत में व्यतीत करना पसंद करेंगे। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। सप्ताह के अंतिम दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेंगे। इस अवधि में अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा और बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेंगे। इस दौरान काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। आप परिवार पर भी पूरा ध्यान दे पाएंगे। किसी करीबी की ओर से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। रोजी रोजगार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप काफी ऊर्जावान भी रहेंगे।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों के साथ यह समय बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। उच्च अधिकारी आप के प्रदर्शन से थोड़े नाखुश रहेंगे। इसके अलावा किसी सहकर्मी के साथ आपकी अनबन भी हो सकती है। सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। सेहत को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
इस मूलांक के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आपको पिता की ओर से आपकी कोई मनपसंद वस्तु मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप सुख सुविधा की कोई महंगी चीज भी खरीद सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं भी बनाएंगे। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी फुर्तीले रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी दिखेगा।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
आपके लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान कोई पुराना कर्ज आपकी चिंता बढ़ा सकता है। आपको अपने खर्चे सीमित रखने होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका कोई काम अटकने से इस दौरान आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
आपकी रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। आपके साथी आपको कोई महंगा तोहफा दे सकते हैं। इसके अलावा वे आपको शादी के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। यदि किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आपके रिश्ते में सुधार आएगा। कामकाज को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो कुछ बड़े बदलाव संभव हैं। सेहतमंद रहने के लिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
पैसों के मामले में इस हफ्ते आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस अवधि में आप आत्मविश्वास से भरपूर और काफी ऊर्जावान रहेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
