Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weekly Numerology ( 27th March to 1 April): इन मूलांक वालों के लिए रहेगा ये सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा
मूलांक 1
1 मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। अपने आत्मविश्वास के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। व्यापारियों के कामकाज में वृद्धि होगी।
इस अवधि में आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। इसके अलावा सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ हो सकता है। व्यस्त रहने के बावजूद आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप जमकर मौज मस्ती भी करेंगे। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें।

मूलांक 2
2 मूलांक वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ धीमी रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। दफ्तर में आपकी लीडरशिप क्वालिटी देखकर बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। व्यापारियों के हाथ कुछ निराशा लग सकती है। आपके किसी कार्य के अटकने से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव भी आएगा।
मूलांक 3
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह के लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती है। भागदौड़ के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। इस दौरान आपको काफी कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा।
मूलांक 4
आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे और अपने छोटे से छोटे फैसले भी बहुत ही सोच समझकर लेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और भी गहरा होगा। कठिन परिस्थितियों में आपके प्रिय आपकी हिम्मत बढ़ाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। हाथ में आया हुआ धन आसानी से निकल सकता है। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। सेहत में सुधार आने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
मूलांक 5
कार्यस्थल पर आप अपनी काबिलियत साबित करने में सफल रहेंगे और इस दौरान आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपके कामकाज में वृद्धि होगी। इसके अलावा आपको निवेश करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि कोई पुराना कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो इस दौरान उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आप वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें।
मूलांक 6
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको अपने बच्चों की उपलब्धियों पर काफी गर्व महसूस होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। बेहतर होगा आप एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत रखें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। विशेष रूप से अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो यह समय आपके लिए लाभदायक रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
मूलांक 7
नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों को सहयोग मिलेगा। वे आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी कागजी काम जल्दबाजी में करने से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर आपका झगड़ा हो सकता है। आपके उग्र स्वभाव के कारण आपके बीच दूरियां आ सकती हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। शुक्रवार के दिन आप संभलकर रहें। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
मूलांक 8
इस अवधि में आपका पूरा ध्यान केवल पैसों पर ही होगा। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आप जमकर परिश्रम करेंगे। मुमकिन है सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर भी मिले। मीडिया, फैशन और कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान आपके घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा।
मूलांक 9
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। पुराना कोई कर्ज आपको काफी परेशान कर सकता है। मानसिक रूप से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ हो सकता है। इस अवधि में आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए यह समय अनुकूल है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहेगा। आप पर वर्क वर्क लोड काफी बढ़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
