Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Restaurant Style Egg Masala Gravy Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा अंडा मसाला -
International Yoga Day 2026: नाभि खिसकने पर करें ये 4 योगासन, मिलेगा तुरंत आराम -
कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध? जानें तिथि, धार्मिक महत्व और पितरों के तर्पण की सही विधि -
जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें स्टेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट -
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद
जानिए आपकी जन्मतिथि आपकी पर्सनेलिटी के बारे में क्या कहती है
आपके जन्म की तारीख की गणना करनी है और आपको ज़रूर अपने व्यक्तित्व का पता लगेगा। इस आर्टिकल में हम बताते हैं कि आपके मूलांक का 1 से 9 तक का अंक क्या कहता है। आगे पढे...
साल के कुछ दिन हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं और हमारा जन्मदिन भी उनमें से एक है। यह वो दिन है जब हमें हर चीज अच्छी लगती है और हम हर साल कुछ नया करने की इच्छा रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका जन्मदिन आपके व्यक्तित्व को भी बताता है? जी हाँ, आपको आपके जन्म की तारीख की गणना करनी है और आपको ज़रूर अपने व्यक्तित्व का पता लगेगा।
आपकी जन्मतिथि आपके टेलेंट, क्षमता जो आप अपने अंदर ढूंढते हैं जैसी सब चीजें बताती है। तो समझें अपने आपको और बेहतर अपनी जन्मतिथि से।
आप सही नंबर निकालकर ऐसा कर सकते हैं। नीचे बताए अनुसार अपनी जन्मतिथि की गणना करें। उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्मतिथि मार्च 20, 1950 है तो आपको नंबर इस तरह जोड़ने होंगे...
3 + 20 + 1950 = 1973
1 + 9 + 7 + 3 = 20
2 + 0 = 2
अंतिम उत्तर है 2.इस तरह कोई भी अपनी जन्मतिथि को जोड़कर अपना व्यक्तित्व जान सकता है। आपके इस योग में जो अंतिम संख्या आएगी वो आपका व्यक्तित्व बताएगी। हम बताते हैं कि आपका 1 से 9 तक का अंक क्या कहता है। आगे पढे...

1 – नए आइडियाज वाले
ये लोग किसी चीज की शुरुआत करने वाले होते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिनका अंक 1 आता है वे कुछ उत्पत्ति करते हैं। ऐसे लोग नए आइडियाज़ लाते हैं और उन्हें धरातल पर उतारते हैं। चीजों को अपने तरीके से करना इनकी मुख्य विशेषता है। ऐसे लोग जिद्दी और अभिमानी होते हैं। ये बहुत ही ज्यादा ईमानदार होते हैं और वास्तविक जीवन से कूटनीति सीखते हैं।

2 – शांतिप्रिय लोग
ये लोग शांतिप्रिय हैं! ये जन्मजात कूटनीतिक होते हैं। इनको दूसरों की जरूरतों और स्वभाव का आभास होता है, ये अपने से पहले दूसरों के बारे में सोचते हैं और दूसरों की जरूरतों को पूरा करते हैं। स्वाभाविक रूप से ये लोग विश्लेषणात्मक और सहज होते हैं, इसलिए ये अकेले रहना पसंद नहीं करते हैं। इनके लिए एक साथी या दोस्त की ज़रूरत रहती है और ये एक सफल जीवन जीते हैं।

3- रचनात्मक, सामाजिक, आकर्षक
ऐसे लोग आदर्शवादी होते हैं। ये रचनात्मक, सामाजिक, आकर्षक, रोमांटिक और सहज होते हैं। ये बहुत प्रसिद्ध होते हैं, लेकिन साथ ही इन्हें वास्तविक तरीके से दुनिया को देखना समझना पड़ता है। ये लोगों को खुश देखना पसंद करते हैं और ऐसा पाने की कोशिश करते हैं।

4 – समझदार व परंपरावादी
ये लोग रूढ़िवादी होते हैं और ये समझदार व परंपरावादी होते हैं। इन्हें आज्ञा देना और नियमित रहना सही लगता है। ये इंतज़ार करने के लिए तैयार रहते हैं और कई बार ये जिद्दी या सख्त होते हैं। ये जब चीजों को समझ जाते हैं तभी कदम उठाते हैं, इन्हें नाटक पसंद नहीं। ये बाहर आकर्षक चीजें करते हैं और प्रकृति के साथ संबंध महसूस करते हैं। लेकिन इन्हें ज़्यादा लचीला और अपने आप से अच्छा होना सीखना होता है।

5 – खोजी प्रवृति
ये गैर-संप्रदायवादी होते हैं, इन्हें ‘खोजकर्ता' भी कहा जाता है। इनका स्वभाव जिज्ञासु, जोखिम लेने वाला होता है। इन्हें विभिन्नता पसंद है, एक ही दिनचर्या इन्हें पसंद नहीं। इन्हें सलाह दी जाती है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले इन्हें पीछे मुड़कर देखना चाहिए और सभी तथ्यों की पड़ताल कर ही निर्णय लेना चाहिए।

6 – वफादार और रोमांटिक
ये रोमांटिक होते हैं! ये लोग आदर्शवादी होते हैं और खुश रहना पसंद करते हैं। इनके लिए परिवार का संबंध बहुत मायने रखता है। इनका एक्शन इनके निर्णयों को प्रभावित करता है। इनमें दूसरों की मदद की भावना प्रबल होती है, ये हमेशा ज़रूरत के समय लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इसके अलावा, उन्हें वफादार माना जाता है और ये महान टीचर होते हैं।

7 – लोजिकल पर्सनेलिटी
ये लोग बौद्धिक और अच्छे खोजकर्ता हैं। इन्हें बाल की खाल निकालने की आदत होती हैं, इन्हें चीजें साधारण रूप से जैसी दिखती हैं वैसी पसंद नहीं। भावनाओं पर इनके निर्णय निर्भर नहीं करते हैं। इन्हें ज़िंदगी की हर चीज से शिकायत रहती हैं, शिकायत करते हुये ये उनसे नफरत भी करने लगते हैं। ये कई ज्ञानी दार्शनिकों के संपर्क में आते हैं, और बहुत बार ये अकेले ही होते हैं।

8 – प्रोफेशनल और स्पष्टवादी
इन लोगों को समस्या सुलझाने वाला कहा जाता है। ये प्रोफेशनल, स्पष्टवादी और इनकी निर्णय और न्याय क्षमता अच्छी होती है और ये अच्छे फैसले लेते हैं। ये लोगों के भार लेते हैं। ये लोगों को निष्पक्ष रूप से देखते हैं। इसके अलावा, इन्हें अपने मन के बजाय दूसरों को क्या चाहिए, ऐसा सोचकर भी निर्णय लेने चाहिए।

9 – इंटरटेनेर और परफॉर्मर
ये अच्छे परफॉर्मर हैं। ये लोगों का अच्छा मनोरंजन करते हैं। ये लोगों को ख्याल रखने वाले और उदार होते हैं। ये दूसरों की मदद के लिए खुद को लुटा सकते हैं। ये किसी को जल्दी दोस्त बना लेते हैं, इनके लिए कोई अंजान नहीं है। चूंकि इनका व्यक्तित्व थोड़ा अलग होता है इसलिए लोगों को इन्हें समझने में समय लगता है। ये गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। इसके अलावा, इनका भाग्य शानदार होता है, लेकिन ऐसा भी माना जाता है, इन्हें भाग्य और स्वभाव के कारण परेशान होना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications