Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
दिसंबर माह में जन्मे लोगों की पर्सनालिटी होती है कुछ अलग, जानते हैं उनकी खूबियां
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर व्यक्ति का जन्म एक निश्चित समय, तिथि, महीने और वर्ष में होता है। हर माह, तिथि और उस खास समय के अलग गुण होते हैं। इसका असर उस समय के दौरान जन्म लेने वाले व्यक्ति पर पड़ता है। इंसान के शौक, अच्छाई, बुराई, स्वभाव, आदतें इन्हीं कारकों से प्रभावित होते हैं। दिसंबर में पैदा हुए लोग काफी हुनरमंद होते हैं और इनमें हमेशा कुछ नया करने की उत्सुकता रहती है। जानते हैं और किन किन गुणों के मालिक होते हैं दिसंबर में जन्मे लोग।

होते हैं समझदार
दिसंबर में पैदा हुए लोग काफी लकी माने जाते हैं। ये काफी इंटेलिजेंट होते हैं। इनमें हुनर की कमी नहीं होती है और उनके यही गुण इन्हें दूसरों से आगे रखते हैं।

होती है लीडरशिप क्वालिटी
दिसंबर में जन्म लेने वाले लोगों में शुरू से ही नेतृत्व करने का गुण होता है। ये पॉलिटिक्स की समझ रखते हैं और यही कारण है कि इस राशि के लोग अपना करियर राजनीति, व्यापार, फिल्म आदि क्षेत्र में बनाते हैं।

दायरे में नहीं रहते बंधकर
इस माह में पैदा हुए लोग दिल से हमेशा जवां रहते हैं। कुछ नया करने की चाह में ये कई बार अपनी सीमा से बाहर निकलने से भी नहीं घबराते हैं। मगर कई बार ये लोग खुद को ही दूसरों से सर्वोच्च मानने की गलती कर बैठते हैं। ये घृणा का शिकार होकर अपना ही नुकसान करा लेते हैं।

इस राशि की लड़कियां होती हैं बेहतरीन पार्टनर
इस माह में पैदा होने वाली लड़कियों में सकारात्मकता का स्तर बहुत अधिक होता है। ये हर स्थिति में अपनी आशावादी सोच को बरकरार रख पाती हैं। ये अपने पार्टनर का हर हाल में सपोर्ट करती हैं और उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। इस राशि की लड़कियां आत्मनिर्भरता के मामले में भी आगे रहती हैं।

हल्के मूड में रहना पसंद करते हैं
दिसंबर में जन्मे लोगों को आमतौर पर हंसी मजाक करते रहना अच्छा लगता है। ये हर छोटी छोटी बातों में खुश होने का बहाना ढूंढ लेते हैं। इनकी संगत में रहने वाला व्यक्ति कभी बोर नहीं हो सकता है। ये लोग दिल के साफ़ होते हैं। मगर कई बार सामने वाले की कोई गलत बात उसके मुंह पर ही बोल देते हैं। ये लोग जिन्हें पसंद करते हैं उन्हें अच्छा महसूस कराने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

होते हैं जिद्दी
इस माह जन्म लेने वाले लोगों में थोड़ा अक्खड़पन और जिद्दी भाव होता है। इन्हें जो चीजें पसंद नहीं आती हैं उसे ये जल्दी स्वीकार भी नहीं करते हैं। कई मामलों में ये खुद गलत होने के बावजूद भी अपनी गलती स्वीकार नहीं करते हैं।

रोमांच के लिए पागल
इन लोगों को जिंदगी में रोमांच चाहिए। ये एक जैसा जीवन जीने में यकीन नहीं रखते हैं। इनके दिमाग में कुछ नया करने का प्लान चलता रहता है।

अपनी आजादी से प्यार
इन्हें अपनी आजादी से बहुत प्यार होता है। इन्हें बस इस बात का डर रहता है कि कोई इनपर नियंत्रण करने की कोशिश ना करे। ये अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहते हैं और किसी भी तरह के बंधन से बचते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
