Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
February 2023 Numerology Horoscope : फरवरी के महीने में इन मूलांक वालों की होगी आर्थिक प्रगति
अंक ज्योतिष से भी हम भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। अंक ज्योतिष में जातक के जन्म तिथि के आधार पर मूलांक निकालकर उसके भविष्य फल की गणना की जाती है। आइए आपके मूलांक के आधार पर जानते हैं कि फरवरी का महीना आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1
इस मूलांक वालों के लिए फरवरी का महीना मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र कि हम बात करें तो इस अवधि में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। इस अवधि में घर के सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। हालांकि धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माह के अंत में आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 2
कामकाज के मोर्चे पर इस माह आपको काफी संभलकर रहना होगा। आपको जोखिम भरा कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार आप अपना हर निर्णय किसी करीबी से सलाह लेकर ही लें। खर्चों की अधिकता रहेगी। इस अवधि में पैसों से जुड़ी चिंता और भी गहरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। इस माह आपको परिजनों के साथ यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है।

मूलांक 3
कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। दफ्तर में प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपको सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस माह बड़ी राहत मिल सकती है। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। साथ ही आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। इस दौरान आप काम से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। माह के अंत में आपको काफी सावधान रहना होगा। इस दौरान आपको चोट चपेट लग सकती है।

मूलांक 4
इस मूलांक के लोगों के लिए फरवरी का महीना नए अवसरों से भरा रहेगा। दफ्तर में आपके कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे। जरूरत पड़ने पर आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। इस अवधि में सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। साथ ही आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई समस्या हो सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।

मूलांक 5
कार्यस्थल पर आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। माह के अंत तक आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारियों को लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिलेगा। इस माह आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। माह के मध्य में आपको अचानक किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। अपने घर की शांति और खुशहाली बनाए रखने के लिए आपको अपने परिवार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

मूलांक 6
व्यापारियों के लिए यह माह कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने वाले हैं तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो यह माह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। पैसों के लिहाज से फरवरी का महीना आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बिना सोचे समझे पैसों से जुड़ा कोई भी काम न करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी।

मूलांक 7
समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यापारी यदि किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आए लेकिन जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो इस माह आपको खुशखबरी मिलने की संभावना है। माह के अंत में आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मन में दुविधाएं रहेंगी और आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे।

मूलांक 8
कामकाज के लिहाज से फरवरी का महीना मूलांक 8 वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इसके अलावा नए कार्य की भी शुरुआत हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस अवधि में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। हालांकि आपको क्रोध और अहंकार से बचने की आवश्यकता है। माह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें।

मूलांक 9
नौकरी हो या व्यापार इस माह आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो इस अवधि में आपके किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती हैं। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आपको कुछ नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही या जल्दबाजी न करें। यदि इस दौरान आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करते हैं तो आपको अपनों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। इस अवधि में आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की आवश्यकता है।



Click it and Unblock the Notifications
