Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
क्या आपके हाथ में भी है दो भाग्य रेखा?
आपकी हथेली की भाग्य रेखा आपके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं की तरफ इशारा करती है।
दोनों हथेली पर मौजूद भाग्य रेखा को पढ़कर विशेषज्ञ आपके जीवन के अहम पहलुओं के बारे में बता पाते हैं। चाहे वो प्रमोशन हो या फिर कोई ऐसा पड़ाव जिससे आपको अपने करियर में बदलाव करना पड़े, ये सभी बातें भाग्य रेखा की मदद से जानी जा सकती है।

इस लेख के ज़रिये ये जानने का प्रयास करते हैं कि अगर हथेली पर दो भाग्य की लकीरें हों तो उसका क्या अर्थ है।

दो भाग्य रेखाएं
अगर आपकी हथेली पर दो भगय रेखा है और उनमें से एक चंद्र पर्वत से प्राम्भ होता है और साथ ही ये मस्तिष्क रेखा को क्रॉस करता हुआ हृदय रेखा पर अंत होता है तो विशेषज्ञों के मुताबिक व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है।

ऐसे व्यक्ति होते हैं रचनात्मक
जिन व्यक्तियों की दो भाग्य रेखाएं होती हैं वो कला और शिल्प आदि के मामले में काफी निपुण होते हैं। ये अपने जीवन में काफी कामयाब रहते हैं। इनकी आय के दो स्रोत होते हैं। ये भी देखा गया है कि लॉटरी में भी इनकी किस्मत साथ देती है। संक्षेप में कहा जाए तो जितनी ज़्यादा भाग्य रेखा आय के स्रोत भी उतने मिल जाते हैं।

अगर चंद्र पर्वत से शुरू हुई है भाग्य रेखा
अगर व्यक्ति की भाग्य रेखा माउंट ऑफ़ मून अर्थात चंद्र पर्वत से शुरू हुई है तो वो शख्स अमीर और धनवान होता है। ये भी कहा जाता है कि इस तरह की लकीरों वाले व्यक्ति को यात्रा करने के भी कई अवसर प्राप्त होते हैं मगर ये अपनी शादीशुदा ज़िंदगी से असंतुष्ट रहते हैं।

यदि मुख्य भाग्य रेखा लंबी और दूसरी छोटी हो
अगर आपकी मुख्य भाग्य रेखा लंबी और दूसरी भाग्य रेखा छोटी हो तो हमेशा छोटी भाग्य रेखा सहायक भाग्य रेखा के तौर पर काम करती है।

जब भाग्य रेखा हो काफी धुंधली
जब भाग्य रेखा बहुत ज़्यादा धुंधली हो या फिर वो हथेली पर बहुत मुश्किल से दिख पा रही हो तो ये भाग्य और किस्मत पर अविश्वास को दर्शाता है। इस तरह की धुंधली लकीरें उन व्यक्तियों के हाथों में पायी जाती है जो भौतिकवादी होते हैं।

अगर भाग्य लकीरों के बीच में बना हो त्रिकोण या टापू जैसा आकार
दो भाग्य की लकीरों के बीच में त्रिकोण जैसा आकार होना काफी बुरा संकेत माना जाता है। ये बताता है कि उस व्यक्ति के जीवन में काफी उतार चढ़ाव आएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
