Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
नाखून पर दिखता है अगर अर्धचंद्र तो क्या है इसका मतलब?
हस्तरेखा शास्त्र से ले कर ज्योतिष विज्ञानं तक ऐसी कई चीज़ें हैं जिन पर हम विश्वास करते हैं। जैसे हमारे हाथ में कुछ निशान पाए जाते हैं जिनका कोई न कोई महत्व होता है।
हस्तरेखा शास्त्र से ले कर ज्योतिष विज्ञानं तक ऐसी कई चीज़ें हैं जिन पर हम विश्वास करते हैं। जैसे हमारे हाथ में कुछ निशान पाए जाते हैं जिनका कोई न कोई महत्व होता है।
इसी तरह हमारे नाखूनों पर अर्ध चंद्र का निशान पाया जाता है, और इसका भी कोई अर्थ है। जो आज हम इस आर्टिकल में जानने की कोशिश करेंगे।
ऑनचौमांसि नाखूनों के अध्ययन को कहा जाता है। इसमें व्यक्ति के नाखूनों का अध्ययन किया जाता है, जिससे इंसान के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सके। तो आइये जानते हैं नाखूनों के अर्ध चंद्र के बारे में।

तर्जनी पर अर्ध चंद्र
तर्जनी के नाखून पर अर्ध चंद्र होने का मतलब है कि आपकी तरक्की होने वाली है या कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। तो अगर आपकी तर्जनी पर अर्ध चंद्र हैं तो आपको जल्दी ही कोई खुश खबरी मिलने वाली है।

शनि की उंगली पर अर्ध चंद्र
बीच की या शनि की उंगली हाथ में सबसे लंबी उंगली होती है। और अगर इस उंगली के नाखून पर अर्ध चंद्र है तो यह दिखता है कि व्यक्ति मशीनरी या उद्योग संबंधित काम में सफलता प्राप्त करेगा।

अपोलो उंगली या रिंग फिंगर पर अर्ध चंद्र
अगर आपकी अनामिका उंगली के नाखून पर अर्ध चंद्र बना है तो ऐसा व्यक्ति एक बेहतर जीवन जीत है और व्यक्ति आगे अपनी ज़िन्दगी में बहुत उनत्ति करता है।

छोटी उंगली पर अर्ध चंद्र
अगर किसी व्यक्ति की सबसे चोटी उंगली के नाखून पर अर्ध चंद्र है तो उसे ज़िन्दगी में बहुत लाभ मिलेगा। जो आगे चल कर दुगना और तीन गुना हो जायेगा।

अंगूठे पर अर्ध चंद्र
अगर आपके अंगूठे के नाखून पर अर्ध चंद्र का निशान है तो ऐसे व्यक्ति को बहुत जल्द कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। जिससे उसे अचानक सफलता मिलेगी।

बड़े अर्ध चंद्र का मतलब
अगर किसी व्यक्ति के नाखून में अर्ध चंद्र नाखून से आधा है तो यह अच्छा संकेत नहीं है। इससे व्यक्ति को बुरी खबर सुनने को मिलती है।

अगर आपकी किसी भी उंगली पर अर्ध चंद्र का निशान नहीं है तो
अगर आपकी किसी भी उंगली के नाखून पर अर्ध चंद्र का निशान नहीं है तो आपका चयापचय ख़राब है और उस व्यक्ति को अपना ख्याल रखना चाहिए और आहार को संतुलित रखना चहिये।



Click it and Unblock the Notifications
