Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
क्या आप जानते हैं हर ऊँगली में पहनी जाने वाली अंगूठी का महत्व?
हर चीज़ का अपना महत्व होता है। कई बार हम फैशन में ऊँगली में अंगूठी पहनते हैं पर क्या आपको पता है कि किस ऊँगली में कौन सी अंगूठी पहननी चाहिए और अंगूठी पहनने के बाद अंगुली क्या इशारा करती है।
आइये यह जानते हैं कि किस ऊँगली में अंगूठी पहनने से क्या संकेत मिलता है।

अंगूठा
अंगूठा व्यक्ति की इच्छा शक्ति को दर्शाता है और यह सभी उँगलियों में से सबसे ज़्यादा स्वतंत्र होता है। यह ऊँगली इंसान के अन्दर के व्यक्तित्व से जुड़ी होती है। अगर आपको इस ऊँगली में अंगूठी पहनने की सलाह दी गई है तो आपको अपने जीवन में आने वाले बदलाव के लिए सचेत रहना चाहिए। तब ही यह अंगूठी आपकी इच्छा शक्ति को बढ़ाएगी। इस ऊँगली के लिए रूबी और गार्नेट को अधिमानित किया जाता है।

तर्जनी (जुपिटर)
तर्जनी अधिकार, नेतागिरी और अभिलाषा को दर्शाता है। इस ऊँगली में एक अलग शक्ति होती है। पहले ज़माने में ताकतवर राजा महाराजा तर्जनी में अंगूठी पहना करते थे। इसलिए तर्जनी में अंगूठी पहनने से आपको इन क्षेत्रों में बढ़ावा मिल सकता है। ब्लू टोपाज और अमेथिस्ट को तर्जनी के लिए अधिमानित किया जाता है।

बीच की ऊँगली (सैटर्न)
बाच की ऊँगली एक व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाती है और यह जीवन में हमारे आने के उद्देश्य से सम्बंधित है। बीच में स्थित होने के कारण यह जीवन में बैलेंस को दर्शाता है। इस ऊँगली में अंगूठी पहनने से आपकी जिंदगी में बैलेंस बन सकता है। यह व्यक्ति को सही और गलत में फर्क करने की शक्ति देता है। इस ऊँगली के लिए क्वार्टज़ और कोरल को अधिमानित किया जाता है।

अनामिकाn(अपोलो)
अनामिका चौथी ऊँगली होती है। बायें हाथ की इस ऊँगली का दिल से सीधा जुड़ाव होता है। इसलिए शादी की अंगूठी इस ऊँगली में पहनते हैं। यह व्यक्ति में स्नेह और रचनात्मकता को दर्शाता है। अगर आप दायें हाथ की अनामिका में अंगूठी पहनते हैं तो आप अपनी जिंदगी में आशावादी बनेंगे। इस ऊँगली के लिए जेड और मूनस्टोन को अधिमानित किया जाता है।

कनिस्ठिका (मरकरी)
यह छोटी ऊँगली रिश्तों को दर्शाती है। यह ऊँगली बाहरी दुनिया से हमारे जुड़ाव के बारे में बताती है। इस ऊँगली से दूसरों के प्रति हमारा व्यवहार झलकता है। इस ऊँगली में अंगूठी पहनने से रिश्तों में मधुरता आ सकती है खासकर विवाहेत्तर संबंधों में और यह व्यावसायिक रिश्तों को भी सुधारती है। यह व्यक्ति के रिश्तों को लेकर सोचने के नज़रिए को भी अच्छे के लिए बदलता है। रिश्तों और सांसारिक चीज़ दोनों में रचनात्मकता होती है। इस ऊँगली के लिए एम्बर और सिट्रीन को अधिमानित किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
