Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भूल से भी तकिए के नीचे ना रखें ये चीजें, पार्टनर के साथ रिश्ते में आ सकती है दूरी
घर के बड़े बूढ़े सोने से पहले भगवान का नाम लेकर या हनुमान चालीसा पढ़कर सोने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से सोते समय भय का एहसास नहीं होता है। वहीं कुछ लोगों की आदत होती है कि वो सिरहाने पर ही अपने हेयर क्लिप, वॉलेट, किताब जैसी चीजें रखकर सो जाते हैं।

वास्तु शास्त्र में देखा जाए तो ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिनको तकिए के नीचे रखने की मनाही होती है। ये ना सिर्फ नकारात्मकता बढ़ाते हैं बल्कि पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में भी उतार चढ़ाव लाने लगते हैं। रिश्ते में दरार तक की नौबत आ जाती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको अपने तकिए के आसपास बिल्कुल नहीं रखना चाहिए।

दवाइयां
कई लोगों को रात में दवाएं लेनी पड़ती हैं या फिर दिन की शुरुआत उनकी दवा खाकर होती है, ऐसी स्थिति में वो अपनी सहूलियत के लिए दवाइयां तकिए के नीचे रखकर सो जाते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे गलत माना गया है, इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधारें।

जूते चप्पल
ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो अपने बिस्तर के पास ही जूते चप्पल उतार कर सोने जाते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि हो जाती है। सोते समय अपने जूते चप्पल बेड से दूर रखें।

वॉलेट/पर्स
सोने के दौरान कभी भी सिरहाने के नीचे पर्स रखने की भूल ना करें। धन को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इनका स्थान तिजोरी में होता है। सिरहाने पर पर्स रखने से बेफिजूल के खर्चे बढ़ जाते हैं और साथ ही रिश्तों की मधुरता भी कम होने लगती है। इसलिए सोते समय पर्स हमेशा अलमारी में ही रखें।

बरतन जिसमें पानी हो
सोने के समय सिरहाने के पास पानी से भरा बर्तन रखकर ना सोएं। इससे चंद्रमा प्रभावित होता है। चंद्रमा के प्रभावित होने से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता बढ़ती है और वो कई बिमारियों का शिकार हो जाता है।

चाबियां
कुछ लोगों को चाबियों का गुच्छा साथ में लेकर सोने की आदत होती है। वो सोते समय चाबी अपने तकिए के नीचे रख लेते हैं, अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो अपनी आदत बदल लें। अनजाने में ही सही मगर आपके द्वारा की जाने वाली ये गलती घर में पैसों की किल्ल्त को बढ़ा देगी।



Click it and Unblock the Notifications
