Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
नहीं मिल रहा अच्छा रिश्ता, शादी में हो रही देरी या पाना है पति प्रेम, हरतालिका तीज पर करें ये उपाय
विवाहित महिलाएं हों या कुंवारी कन्याएं अपने शादीशुदा जीवन को कामयाब बनाने की कामना लेकर सभी भगवान शिव और माता पार्वती की शरण में आते हैं। अगर आप भी शादी के लिए रिश्ते की तलाश में हैं लेकिन अच्छा परिवार और लड़का नहीं मिल पा रहा है तो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हरतालिका व्रत से आपको मदद मिल सकती है।

ताउम्र साथ देने वाला साथी तलाशने में कोई भी बाधा है उसे पार करने में मदद मिलेगी। हरतालिका तीज पर विवाहित महिलाएं ही नहीं बल्कि कुंवारी कन्याएं भी अपनी इच्छा पूर्ति के लिए व्रत करती हैं। जानते हैं हरतालिका तीज पर कौन से उपाय करने से आपको लाभ मिल सकता है।

रखें निर्जला व्रत, धारण करें पीले वस्त्र
अविवाहित युवतियां जिनकी शादी में अड़चन आ रही है वो हरतालिका तीज के दिन प्रातः काल से ही निर्जला व्रत रखें। प्रदोष काल में आप मंदिर जाएं और ध्यान रहे कि इस दौरान आप खासतौर से पीले वस्त्र धारण करें। मंदिर में मौजूद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इसके पश्चात आप माता पार्वती को कुमकुम अर्पित करें और साथ ही "ॐ पार्वतीपतये नमः" मंत्र का जाप 108 बार करें। मां पार्वती को जो कुमकुम चढ़ाया था, उसे आप स्नान के पश्चात अपने माथे पर भी जरूर लगा लें।

पति प्रेम पाने के लिए विवाहित महिलाएं इत्र चढ़ाए
जिन महिलाओं की शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं चल रही है और अपने पति का प्रेम पाना चाहती हैं वो इस दिन निर्जला व्रत करे। आप सोलह श्रृंगार करके शिव मंदिर जाएं और वहां इत्र और जल चढ़ाएं। पार्वती माता को लाल चुनरी और सिंदूर चढ़ाएं। इसके बाद आप एकांत में बैठकर "ॐ गौरीशंकराय नमः" का 108 बार जाप करें। पूजा जब समाप्त हो जाए तब माता को अर्पित की हुई चुनरी लेकर उसमें 11 रुपए बांधें और इसे अपने पास रख लें।

गुस्सा करने से बचें
हरतालिका तीज काफी कठिन माना जाता है। माता पार्वती और भगवान शिव जैसे रिश्ते का आशीर्वाद पाने के लिए महिलाएं ये व्रत करती हैं। साथ ही वो पति की सेहत और दीर्घायु की प्रार्थना भी करती हैं। इस दिन महिलाओं का क्रोध करना उचित नहीं माना जाता है। गुस्से को शांत रखने के लिए उन्हें हाथों पर मेहंदी लगाने की सलाह दी जाती है। ये दिमाग ठंडा तथा शांत रखने में मदद करता है।

पूरी रात जागें
हरतालिका तीज का व्रत करने वाली महिलाओं को पूरी रात जागना होता है। ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं इस रात सो जाती हैं उन्हें अगले जन्म में अजगर का रूप लेकर धरती पर आना पड़ता है। हरतालिका तीज की महिमा बेहद खास है। सच्चे मन और भक्ति भाव से इस व्रत को करने वाली महिलाओं और अविवाहित कन्याओं को खुशहाल पारिवारिक जीवन और मनचाहे वर का आशीर्वाद मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
