Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Holi Vastu Upay: साल में एक बार आता है होली का त्योहार, वास्तु के ये उपाय करके बदल लें अपना भाग्य
होली केवल एक त्योहार के रूप में ही नहीं मनाया जाता है। जीवन में चल रहे संकट से पार पाने में भी होली का दिन विशेष माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि होली के दिन कुछ विशेष उपायों की मदद से जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

यह बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। होली सुख-समृद्धि, प्रेम, स्नेह और भाईचारे को बढ़ाता है। यह दिन घर में सुख-समृद्धि को बढ़ाने में योगदान देता है। इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे वास्तु उपायों के बारे में जानते हैं जो आपकी जिंदगी से नकारात्मकता को दूर करके सुख-समृद्धि और खुशहाली लाएंगे।

लगाएं तुलसी या मनी प्लांट
यदि जीवन में चल रही परेशानियों से आप तक चुके हैं और आपका हर बनता हुआ काम बीच में अटक जाता है तो ये उपाय आपके काम आ सकता है। वास्तु के अनुसार, होली के दिन घर में मनी प्लांट अथवा तुलसी का पौधा लगाने से भाग्योदय होता है। माना जाता है कि ये पौधे अपने साथ गुडलक लेकर आते हैं। आप ग्रह दोष दूर करना चाहते हैं तो ये पौधा घर या फिर अपने बेडरूम में लगा सकते हैं।

घर के शीर्ष पर ध्वज
अगर आपके घर के शीर्ष पर ध्वज लगा हुआ है तो होली के दिन उसे जरूर बदल लें। वास्तु के अनुसार, घर में ऐसा ध्वज लगा होना शुभ माना जाता है। यह घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है और परिवार के बीच एकता बढ़ती है। इस उपाय से समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है।

राधा-कृष्ण की तस्वीर
वास्तु शास्त्र की मानें तो होली के दिन जो व्यक्ति अपने घर में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाता है उसे सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। आप अपने बेडरूम अथवा मंदिर में इस तस्वीर को लगा सकते हैं। फोटो को लगाने के पश्चात् सबसे पहले भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को गुलाल और फूलों का अर्पण करें। इस उपाय से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है और रिश्ता मजबूत होता है।

उगते सूरज की तस्वीर
उगते सूर्य की तस्वीर तरक्की का प्रतीक माना जाता है। होली के दिन अपने घर अथवा दफ्तर में उगते सूरज की फोटो लगाना शुभ माना गया है। इसका असर परिवार के सभी सदस्यों पर पड़ता है। हर काम में सफलता मिलती है। जानकारों के मुताबिक, होली के दिन घर के मुख्य दरवाजे के बाहर ऊपर की तरफ सूर्य की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
