Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
यदि आप इन 3 चीज़ों से जूझ रहे हैं, तो आपकी कुंडली में बैठा है कालसर्प दोष
देखा गया है कि 70 प्रतिशत लोगों की कुंडली में यह दोष होता है। कालसर्प दोष कुंडली में खराब जरूर माना जाता है किन्तु विधिवत तरह से यदि इसका उपाय किया जाए तो यही कालसर्प दोष सिद्ध योग भी बन सकता है।
अक्सर व्यक्ति कालसर्प दोष का नाम सुनते ही घबरा जाता है। कुंडली में कालसर्प दोष का पाया जाना कोई बहुत बड़ी घटना नहीं मानी जाती है।
देखा गया है कि 70 प्रतिशत लोगों की कुंडली में यह दोष होता है। कालसर्प दोष कुंडली में खराब जरूर माना जाता है किन्तु विधिवत तरह से यदि इसका उपाय किया जाए तो यही कालसर्प दोष सिद्ध योग भी बन सकता है।
जब सूर्यादि सातों ग्रह राहु(सर्प मुख) और केतु(सर्प की पूंछ) के मध्य आ जाते हैं तो कालसर्प योग बन जाता है। यदि राहु आगे या केतु पीछे या सूर्यादि सातों ग्रह, राहु एवं केतु के एक ओर फंसे हुए हों तो कालसर्प योग बनता है।

कालसर्प दोष के कारण ?
कालसर्प योग को दुर्भाग्य और अवरोध को उत्पन्न करने वाला माना जाना अनुचित नहीं है। यदि किसी जन्मांग में कालसर्प योग की संरचना हो रही हो तो व्यक्ति को अनेक प्रकार के अवरोध, विसंगतियों और दुर्भाग्य से जीवनपर्यंत संघर्ष करना पड़ता है।

आंशिक कालसर्प दोष
विभिन्न ग्रंथों में यह कहा गया है कि काल सर्प योग तभी बनता है जब सारे ग्रह राहु और केतु के एक ओर आ जाएं। यदि इस रेखा से कोई एक ग्रह बाहर रह जाता है तो उसे आंशिक माना जाता है। क्रियात्मक रूप से देखा गया है कि आंशिक कालसर्प योग की कुंडली वाले जातक जीवन में बहुत संघर्ष करते हैं और कई बार वहीं के वहीं रह जाते हैं।

कालसर्प आपको अशुभ नहीं बनाता
अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो यह जरुरी नहीं कि आपके साथ सब बुरा ही होगा। इसका प्रभाव हर व्यक्ति पर उनके कुंडली में बैठे ग्रहों के मुताबिक होता है। यही नहीं कुंडली के और योग भी देखे जाते हैं। जैसे अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राज योग है और उनके 2-3 ग्रह दिग्बली या स्वग्रही हैं। और कुंडली में कालसर्प दोष भी बैठा है तो कालसर्प दोष का असर कम हो जायेगा।

काल सर्प दोष के लक्षण
अगर किसी को कालसर्प दोष के लक्षण नहीं पता है तो आईये जाने हैं उन लक्षणों के बारे में।
1. बुरे सपने
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में काल सर्पदोष है तो उसे बुरे सपने आएंगे। वह ठीक से सो नहीं पायेगा साथ ही उसे भय लगेगा और उसका मन नकारात्मक विचारों से भरा रहेगा।

2. सापों के सपने आना
जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष होता है उन्हें ठीक से नींद नहीं आती है। वे रात में चौक कर उठ जाते हैं साथ ही उन्हें सपने में साप दिखाई देता है।

3. निजी जीवन में अशांति
ऐसे लोगों के जीवन में बहुत अशांति रहती है। इनके परिवारों में लड़ाई झगड़े रहते हैं। ये जितनी भी मेहनत करें लेकिन उसका फल नहीं मिलता है। साथ ही इनके बहुत सरे दुश्मन बन जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
