Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चमकाना चाहते हैं किस्मत तो ऑफिस में रखें ये पौधे
अपने जीवन में हर इंसान कामयाबी हासिल करना चाहता है। वो चाहता है कि घर परिवार खुशहाल रहे तो दफ्तर के कामों में भी खूब तरक्की मिले। मगर रोजमर्रा के जीवन में कई ऐसी परेशानियां आ ही जाती हैं जो सफलता की राह में अड़चनें पैदा कर देती हैं। ऐसे समय में आप फेंग शुई की मदद ले सकते हैं। जी हां, अपने ऑफिस में यदि आप सकारात्मक माहौल चाहते हैं तो आपको कुछ खास पौधे लगाने चाहिए। आइये जानते हैं उन पौधे और उनसे होने वाले लाभ के बारे में।

मनी प्लांट
आमतौर पर ये प्लांट लोग अपने घर में लगाते हैं। आप इसे अपने ऑफिस में भी लगाएं। ये पौधा आर्थिक रूप से समृद्धि लाने में मदद करेगा। इसे लगाने से आप तरक्की की नई राहों की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं। ये सामाजिक दृष्टिकोण से भी लाभ पहुंचाता है।

स्नेक प्लांट
ये वातावरण के लिहाज से काफी खास पौधा है। स्नेक प्लांट अपने आस पास की खतरनाक गैस को खींच लेता है और साफ़ हवा प्रवाहित करता है। ये माहौल की नकारात्मकता को भी दूर करता है।

बैम्बू
ये लोगों के कॉन्फिडेंस लेवल को बढ़ाता है। ये माहौल को पॉजिटिव रखने के साथ ही लोगों की किस्मत को पलटने की ताकत रखता है। इसे लगाने से आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी आती है।

चाइनीज मनी ट्री
इस पौधे को लोग अपने घरों में तो लगाते ही हैं लेकिन आप अपने ऑफिस में इसे रखकर कामयाबी हासिल कर सकते हैं। इससे आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलेंगे और आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।

ये पौधे भी लगा सकते हैं आप
एरीका पाम, मोथ ऑर्किड, जेड प्लांट और ड्रासाइना भी ऐसे कुछ पौधे हैं जिन्हें आप अपने ऑफिस में लगा सकते हैं। इन पौधों की मौजूदगी से ही आपको प्रेरणा मिलेगी। जब आप अपने काम को उत्साह के साथ करते हैं तब उसमें कामयाबी मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। आप हर तरह की परिस्थिति में खुद को सकारात्मक रखना सीखते हैं जो आपको ऑफिस से बाहर की दुनिया में भी मदद करती है।



Click it and Unblock the Notifications
