Weekly Horoscope (10th December to 16 December): इन राशि वालों को इस हफ्ते मिलेगा मनचाहा परिणाम

ग्रहों की चाल और स्थिति हर दिन बदलती है, ऐसे में इसका शुभ अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। आप अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप करियर, परिवार, स्वास्थ्य आदि से संबंधित जानकारियां हासिल कर सकते हैं। इससे आपको अपने पूरे 7 दिनों की प्लानिंग करने में काफी मदद मिल सकती है। तो चलिए देखते ही इस हफ्ते कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए काफी व्यस्त रहेगी लेकिन इसके बाद का समय कुछ बेहतर रहेगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। पैसों के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:20
शुभ दिन: बुधवार

Saptahik Rashifal 10th December to 16 December, Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस हफ्ते आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में पेंडिंग कार्य का बोझ कुछ कम होगा। इस दौरान उच्च अधिकारियों का सानिध्य भी प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आपको उम्मीद से दुगना फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपके घर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:2
शुभ दिन: गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। ऐसे में आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस दौरान आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। यदि घर के सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो इस दौरान आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहने वाली है। सेहत के मामले में यह सप्ताह औसत रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:14
शुभ दिन:हरा

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी होगी। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। लंबे समय बाद आप अपनों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज के मोर्चे पर यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको विपरीत परिस्थियों का सामना करना पड़ेगा। लापरवाही ना करें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ खास फायदा नहीं होगा। महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचें। सेहत से जुड़ी छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आपको अपने कार्य पूरे करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार पर छाई हुई मंदी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आर्थिक मामले में इस हफ्ते आपको काफी संभलकर रहना होगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। इस अवधि में आप उनके साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ और कामकाज का दबाव आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:16
शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको संभलकर रहना होगा अन्यथा इस दौरान आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके महत्वपूर्ण कार्य में कागजी अड़चन आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। इस अवधि में आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें अन्यथा सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े भाई या बहन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:19
शुभ दिन: मंगलवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि पिछले हफ्ते आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह गया था तो इस अवधि में उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी नौकरी अस्थाई है तो इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बिना सोचे समझे शौक मौज पर अधिक धन खर्च करने से बचें। इस हफ्ते आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान सेहत में गिरावट आने की संभावना है आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ दिन: मैरून

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ विवादस्पद रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण पार्टनर के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी व्यवसायिक योजनाएं गुप्त रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा विरोधी आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर आप एक दूसरे की मदद जरूर करें। सेहत में सुधार आने से इस अवधि में आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:5
शुभ दिन: शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो इस अवधि में आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। व्यापारियों को आय का नया स्त्रोत प्राप्त होगा और इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी दूर होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ दिन: बुधवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही खास रहने वाली है। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपकी तरक्की तरक्की का सपना भी पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को हफ्ते की शुरुआत में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। सप्ताह के अंत में आपके हाथ अच्छा अवसर लगने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्घि होगी। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:30
शुभ दिन:सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के सिलसिले में इस हफ्ते आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी इस यात्रा से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ खर्चीला रहेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपको एक दूसरे को एक बार फिर समझने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम भी करें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:8
शुभ दिन: मंगलवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार इस हफ्ते काम का प्रेशर अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप सारी चिंताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान दें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप अधिक बचत कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में अचानक जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। इस अवधि में आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:22
शुभ दिन: शनिवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, December 10, 2023, 8:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion