Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मेष, मिथुन और मकर राशि वालों के जीवन में इस हफ्ते खुशियां देंगी दस्तक
इस हफ्ते ग्रहों की बदली हुई स्थिति का शुभ प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। इसके अलावा कुछ राशियों के जीवन में एक के बाद एक मुसीबतें आ सकती है। आइए जानते हैं इस नए हफ्ते में कौन सी राशियां रहेगी लकी और अनलकी।
लकी राशियां
मेष: आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आएगी। इस अवधि में आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। इस अवधि में पैसों से जुड़ी चिंता खत्म होगी। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आपको संपत्ति से जुड़ा लाभ होने की भी संभावना है। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आपको अपने बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनका भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मिथुन: कामकाज से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। इस दौरान तेजी से आपके काम पूरे होंगे। व्यापारिक योजनाओं को गति मिलेगी। इस अवधि में आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है और आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनकी सेहत भी अच्छी रहेगी। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। यदि आप परिवार से जुड़ा कोई निर्णय लेते हैं तो उनका पूरा समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि आपको स्वयं पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
मकर: मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। मैरिड लाइफ हो या लव लाइफ आपको अपने पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आपके बीच की नजदीकियां बढ़ेंगी और आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। इस दौरान खर्च कुछ अधिक हो सकते हैं, लेकिन आप अपनी सूझ बुझ से उन्हें संभालने में सफल रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह के लिए व्यस्त रहेगा। आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है।
अनलकी राशियां
वृषभ: इस अवधि में आपको बहुत ही सोच समझकर अपना कदम बढ़ाने की जरूरत है। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का प्रभाव आपके व्यवहार में देखने को मिलेगा। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत के कारण आप ज्यादातर समय दुखी रहेंगे। बेहतर होगा आप अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास करें। कामकाज को लेकर आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको खुद पर ध्यान देने का मौका नहीं मिलेगा। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
सिंह: आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने गलत फैसलों के कारण कई सारी परेशानियों से दो होना पड़ सकता है। अपने रिश्तों को महत्व देने का प्रयास करें। बात जब अपनों की आती है तो आपको क्रोध अहंकार का त्याग करना चाहिए। खासतौर पर बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। इस अवधि में आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। ऐसे में आपकी कई योजनाओं में बाधा आ सकती है।
मीन: कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। ऐसे में आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापारियों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी योजनाओं में बाधा आएगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके बनते हुए कार्य बिगड़ने का भी प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। निजी जीवन की परेशानियां आपके काम को भी प्रभावित कर सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
