Weekly Horoscope (12th to 18th November): ये राशियां रहेंगी इस हफ्ते भाग्यशाली, कम प्रयास में मिलेगी सफलता

इस हफ्ते ग्रहों की बदली हुई चाल और स्थिति का आपके करियर, पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य आदि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। इसके अलावा आपके जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। विपरीत परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाने की आपकी कला बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है और जल्द ही इसका फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। इस दौरान आपको पुराने किसी कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आप थोड़ा संभलकर रहें। खासतौर पर लेन देन करते समय आप सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:गुरुवार

Saptahik Rashifal 12th to 18th November, Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगाड़ सकता है। इस दौरान आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है। हालांकि आप समझदारी का परिचय देते हुए खुद पर काबू रखेंगे। यदि संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई चिंता आपको सता रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अचानक आर्थिक फायदा होने की संभावना है। इस अवधि में आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर यह समय व्यस्त रहेगा। आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है, लेकिन आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें तो बेहतर होगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:12
शुभ दिन:रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार होने वाली है। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जो आपका उत्साह बढ़ा देगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। मुमकिन है आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं। माता या पिता का स्वास्थ्य यदि ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं की चीजें खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेगी। ऐसे में आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। व्यापारियों को भी मनचाहा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ दिन:गुरुवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आपका कोई रुका हुआ काम बनने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। काम के साथ आपका परिवार भी उतना ही जरूरी है। यह बात आपको समझनी होगी। आप उनकी जरूततों और खुशियों को अनदेखा ना करें। खासतौर पर जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। इस अवधि में आप अपने खर्चों में कुछ कटौती भी कर सकते हैं। ऐसे में आप अधिक बचत कर पाएंगे।।दफ्तर में वर्कलोड अधिक रहेगा। हो सकता है इस अवधि में आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़े। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। खुद को तरोताजा और सेहतमंद रखने के लिए आप समय पर भोजन करने के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ दिन:शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरे रहने वाले हैं। इस अवधि में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। ऐसे में आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आएगी। हालांकि जल्द ही आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आपको बेवजह की चिंता और तनाव से बचने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। इस अवधि में पैसों से जुड़ा कोई भी काम आप बिना सोचे समझे ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। आपका गलत रवैया उनके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ दिन:बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। आप भविष्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है और आपके लिए बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप अपनी तरक्की का इंतजार कर रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय को चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। सरलता से पूरे होने का वाले कार्यों में भी बाधा आएगी। आप किसी कानूनी चक्कर में भी फंस सकते हैं। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करें। लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:16
शुभ दिन:शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यह सप्ताह कुछ मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। वहीं कुछ मामलों में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके पारिवारिक जीवन की, इस दौरान बच्चों की सेहत या उनकी पढ़ाई को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। वहीं जीवनसाथी की ओर से सहयोग ना मिल पाने के कारण भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। इस अवधि में आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना दिखाने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवधि में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह औसत रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:42
शुभ दिन:शनिवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको अपना रिश्ता संभालने का प्रयास करना चाहिए। बेवजह की बातों पर झगड़े झंझट से बचें अन्यथा आपका रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके खर्च आसानी से पूरे होंगे। इसके अलावा इस हफ्ते आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इस दौरान काम का बोझ अधिक रहेगा। इसके अलावा उच्च अधिकारियों की तरफ से भी प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान जोखिम भरे फैसलें लेने से बचने की आवश्यकता है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:37
शुभ दिन:सोमवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस दौरान आप घर पर ही पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने की योजना बनाएंगे। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो इस दौरान उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय भी व्यतीत कर पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा निवेश करने से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप पैसों से जुड़े फैसले बहुत ही सोच समझकर लें अन्यथा आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आप जितना कड़ा परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह के लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:9
शुभ दिन:मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहेगा। ग्रहों की अच्छी स्थिति आपका कोई बड़ा फायदा कर सकती है। इस दौरान आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव भी आएगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके बीच आपसी समझ बेहतर होगी। आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। पैसों के मामले में यह समय काफी खर्चीला रहने वाला है। छोटे-छोटे कई खर्च हो सकते हैं। हालांकि आपको कोई समस्या नहीं होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइलें संभालकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा उनके गुम होने से आपके कार्यों में बाधा आएगी। व्यापार से जुड़े जातक यदि इस दौरान यात्रा करते हैं तो उसका अच्छा फायदा आपको होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ दिन:रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। इस अवधि में जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है इस अवधि में आपको सफलता ना मिले। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको कोई नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए शार्टकट रास्ते अपनाने से बचना होगा। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो अपनी सेहत पर आप अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:22
शुभ दिन:सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से सभी में भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान जीवनसाथी का बर्ताव कुछ बदला हुआ नजर आएगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आपको अतिरिक्त कार्य सौंपे जाते हैं तो आप हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। अगर आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो हो सकता है इस अवधि में आपके मार्ग में कोई बाधा आए लेकिन आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अधिक भाग दौड़ और तनाव के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ दिन:बुधवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, November 12, 2023, 8:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion