Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को इस हफ्ते मिलेगी अपार सफलता
इस हफ्ते ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि किसे मिलेगा मनचाहा परिणाम और किसके जीवन में आएगी मुश्किलें।
लकी राशियां

मिथुन: जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। यह सप्ताह आपके लिए सुख, समृद्धि और सुकून ला सकता है। आर्थिक समस्या का समाधान होगा और आपको बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। इस अवधि में आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।
सिंह: करियर के लिहाज से यह सप्ताह सुखद रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपने करीबियों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आपको स्वयं पर भी ध्यान देने का समय मिलेगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है।
कुंभ: यह सप्ताह आपके लिए प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी पटरी पर रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा संकेत दे रहा है आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। यदि इस दौरान आप यात्रा करते हैं तो आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ रहेगी।
अनलकी राशियां
कर्क: यस समय आपके जीवन में कुछ नई समस्याएं लेकर आ सकता है। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। आपके व्यवहार में क्रोध और चिड़चिड़ापन रहेगा। आपको अनचाहे वाद विवाद का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान धन हानि हो सकती है। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे।
मकर: कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ टकराव संभव है। आपको दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करने की सलाह दी जाती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों में कटौती करने की जरूरत है। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें।
मीन: व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मुश्किलों से भरा रहेगा। आपको पैसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा कोई कानूनी मामला भी आपको परेशान करेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। आप उनकी सलाह अनुसार ही चलें। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती है। हालांकि आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
