Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: नए अवसरों से भरा रहेगा इन राशि वालों के लिए ये सप्ताह, इनकी बढ़ेगी मुश्किलें
इस हफ्ते जहां कुछ राशियों के जीवन में खुशियां दस्तक देंगी, वहीं कुछ राशि वालों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आइए देखते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी लकी और अनलकी।
लकी राशियां
मेष: इस हफ्ते मेष राशि वालों का भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस अवधि में आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। हालांकि आपको स्वस्थ को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक: यह सप्ताह आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। आपके पेशेवर जीवन में नया मोड आ सकता है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आप अपनी मेहनत से एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपको किसी पुराने कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। आप चिंता मुक्त रहेंगे और अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
मकर: रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि किसी कारणवश अपनों के साथ दूरियां बढ़ गई है तो इस अवधि में सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपके बीच एक बार फिर प्यार और अपनापन बढ़ेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंत में ग्रहों की शुभ स्थिति आपका बड़ा आर्थिक फायदा करा सकती है।
अनलकी राशियां
वृषभ: यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान आप कई सारी चिताओं से घिरे हुए रहेंगे। आपके स्वभाव में भी बदलाव देखने को मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपको क्रोध आ सकता है। ऐसे में आपके आसपास के लोगों के साथ झगड़े झंझट होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा काम के प्रति लापरवाही भी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
कन्या: दूसरों पर आसानी से भरोसा कर लेने की आपकी आदत इस अवधि में आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आप स्वयं से जुड़ी बातें साझा ना करें। आपको केवल अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान व्यापारियों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
धनु: इस अवधि में आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी और किसी भी काम में आपका ठीक से मन नहीं लगेगा। सप्ताह के मध्य में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए आपको किसी करीबी से उधार लेना पड़ेगा। यह सब आपकी लापरवाही और गलत फैसलों का ही नतीजा है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
