Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: बेहद अशुभ रहेगा इन 3 राशि वालों के लिए ये सप्ताह
ग्रहों नक्षत्रों की चाल और स्थिति बदलने से सभी राशियों पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। जहां कुछ राशियों को बड़ा फायदा होता है वहीं कुछ राशियों के जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती है। आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी राशियां लकी रहेगी और कौन अनलकी।
लकी राशियां

सिंह: यह सप्ताह आपकी निजी और पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आपको जीवन के हर क्षेत्र में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। विशेष रूप से अगर आप नौकरीपेशा हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं।
कुंभ: आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। इस हफ्ते पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस रहेगा। यह समय जीवनसाथी के साथ बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय की राय से कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। यदि आप कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मीन: यह समय आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। यदि कामकाज से जुड़ी कोई परेशानी है तो उस समस्या का हल निकल सकता है। आपके लिए काम से जुड़ी विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी सूझबूझ से अधिक धन कमा पाएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा।
अनलकी राशियां
कर्क: यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस अवधि में आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यस्त दिनचर्या के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
तुला: निजी जीवन में परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इस दौरान आपको अपना छोटा से छोटा फैसला लेने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका समय व्यर्थ की चीजों में नष्ट होगा। यदि पैसा कमाने का कोई मौका आपके हाथ लगता है तो आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न ले नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है।
मकर : कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। इस दौरान कड़े परिश्रम के बावजूद सफलता ना मिल पाने के कारण आपके हाथ निराशा लगेगी। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आ सकती है। व्यापारियों को दूसरों के बहकावे में ना आने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इस अवधि में किसी महत्वपूर्ण कार्य के बीच में अटकने से आपका नुकसान होने की संभावना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
