Weekly Horoscope (3rd March to 9th March): बेहद सुखद रहेगा कन्या राशि वालों के लिए ये सप्ताह

इस हफ्ते कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल, क्या आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस दौरान आप आसानी से धन अर्जित कर पाएंगे। इसके अलावा आपको ऐसी जगह से लाभ हो सकता है जहां से आपको बिल्कुल भी उम्मीद ना हो। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपका गलत बर्ताव आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है, साथ ही इससे आपके घर की शांति भी भंग हो सकती है। यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। हो सके तो आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें और किसी अच्छे डॉक्टर से भी सलाह लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा फल आपको मिल सकता है। आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी छोटे-छोटे कई फायदे होंगे। हालांकि यह समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको पीठ या कमर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। लगातार बैठकर काम ना करें।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:8
शुभ दिन: गुरुवार

Saptahik Rashifal 3rd March to 9th March 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस दौरान आप काफी भावुक और अकेलापन महसूस करेंगे। बीती बातों को याद करके अपना समय नष्ट करने की जगह आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो बेहतर होगा। आपके कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको इस दौरान निपटाने का प्रयास करना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को हफ्ते की शुरुआत में अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। हालांकि इस दौरान आपको उधर लेने देन ना करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपके भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि उनके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। यदि आप किसी नए वाहन या कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ दिन: सोमवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

ग्रहों के अशुभ स्थिति का प्रभाव आपके व्यवहार पर पड़ेगा। इस दौरान आपका आक्रामक रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। अपनी कड़वी जुबान के कारण आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके अपने आपसे काफी नाराज भी रहेंगे। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें अन्यथा बाद में आपको केवल पछतावा होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में कड़ा काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। बॉस आपको कुछ बड़ी जिम्मेदारियां दे सकते हैं। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पैसों को लेकर पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आप अपनी साझेदारी खत्म करने का भी मन बना सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके बीच की नजदीकियां बढ़ेगी और आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज की बात करें तो हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाली है। इस दौरान आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। हालांकि आप अपने सभी काम समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। इस अवधि में आप स्वयं भी अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। आपको किसी नए ग्राहक के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपके बीच सब सामान्य हो सकता है। इस दौरान आपको अपने प्रिय की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको अपने समझदारी भरे फसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आप किसी खेलकूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल रहेगा। खासतौर पर अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि आप जिस कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं उससे जुड़ी जानकारी अच्छी तरह से प्राप्त कर लेंगे तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। सप्ताह के अंत में दैनिक खर्चों को पूरा करने में भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है। अपनी गलतियों को आप खुले दिल से स्वीकार करें, साथ ही उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। व्यापारियों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। यदि हाल ही में आपने किसी नई परियोजना पर काम शुरू किया है तो आपके कामकाज में तेजी आएगी। इस दौरान आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से करना मिलकर चलेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आप व्यर्थ की चिताओं और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:35
शुभ दिन: मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला सुलझने की संभावना है। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आप पुराना कोई पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपके बड़ों और गुरुजनों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। आप ठीक से अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। यह सात दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल भी मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातक अगर अपना कारोबार आगे बढ़ना चाहते हैं तो इस दौरान आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों को जबरदस्त फायदा हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको जंक फूड से परहेज करने की आवश्यकता नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ दिन: बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। अगर आप उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों के लिहाज से यह सात दिन बेहद खर्चीले रहने वाले हैं। यदि आप पहले ही अपना बजट तैयार कर लेंगे तो आप आपके लिए बेहतर होगा। इस अवधि में कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाने का भी दबाव आप पर बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप इसी तरह परिश्रम करेंगे तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। अगर आप साझेदारी में कोई कार्य करने वाले हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ दिन: शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अक्सर जल्दबाजी में आप ऐसे फैसले ले लेते हैं जो आपके लिए मुसीबत की वजह बन जाते हैं। बेहतर होगा इस दौरान आप ऐसा कोई काम ना करें आपकी मुश्किलें और बढ़ जाए। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ी समस्या दूर होगी। यदि वे अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो उन्हें सफलता मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा। इस दौरान आप अपने परिवार को पर्याप्त समय दे पाएंगे। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो यह सप्ताह के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। अपनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, साथ ही आप अपनी दिनचर्या में व्यायाम भी शामिल करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:24
शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी गलतियों पर आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आपको दी हुई जिम्मेदारी आपसे वापस भी ले ली जा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। पैसों की कमी के वजह से आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आएगी। मुमकिन है आपके हाथ से कोई बढ़िया डील निकल जाए। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस दौरान डॉक्टर और दवाइयों पर काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है और आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:29
शुभ दिन: रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार निश्चित रूप से आपकी तरक्की होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में वृद्धि संभव है। इस दौरान आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। यदि पैसों से जुड़ी समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी भी दूर हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस अवधि में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बात आपकी निजी जीवन की करें तो इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ दिन: बुधवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। आप अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे, साथ ही आप परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकालेंगे। सप्ताह के मध्य में आप परिजनों के साथ छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहने वाली है। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा यदि आपने निवेश आदि किया है तो उसका भी उचित परिणाम आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको कुछ नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा आप उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। मुमकिन है आपको अपने मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त हो। व्यापारियों की भी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। विशेष रूप से अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान छोटी-छोटी परेशानियां लगी रहेगी। ऐसे में आपके हफ्ते भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातक यदि दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करके अपने काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। इस अवधि में बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्द मुनाफा कमाने के लिए कोई भी शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ टकराव से बचें। घर का माहौल शांत रहेगा। हालांकि आपको अपने व्यवहार और वाणी का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपके कड़वे शब्द अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। मुमकिन है आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का भी फैसला लें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:20
शुभ दिन: शुक्रवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, March 3, 2024, 10:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion