Latest Updates
-
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट
Weekly Horoscope (September 3rd to 9th): ग्रहों की बदलेगी चाल, इस हफ्ते ये राशियां होंगी मालामाल
इस हफ्ते ग्रहों की बदली हुई चाल और स्थिति का का आपके करियर, पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य आदि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपके लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। इस दौरान आप काम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। परिवार के साथ यह सप्ताह बहुत ही मजेदार गुजरेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पैसों के लिहाज से यह समय ठीक रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। सप्ताह के अंत में आपको लंबी यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत यादगार रहने वाली है। आपकी मुलाकात की खास व्यक्ति से हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ दिन:बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस दिशा में किया हुआ आपका प्रयास सफल होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना बेहतर होगा। आपको उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भविष्य में आप पर काफी दबाव बढ़ सकता है। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। इस अवधि में घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:16
शुभ दिन:शुक्रवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं हो सकता है आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अचानक धन की प्राप्ति होगी। अगर आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती हैं। जीवन साथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार जल्दबाजी में अपना कोई भी निर्णय लेने से बचें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:42
शुभ दिन:शनिवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। इस दौरान आप अपने रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। वहीं इस, राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह समय कुछ कठिन रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच झगड़े हो सकते हैं। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप बेवजह के टकराव से बचें। पैसों के मामले में यह समय सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आप सोच समझकर खर्च करें। कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। काम के साथ स्वास्थ का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:37
शुभ दिन:सोमवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपको स्वयं के भी पर्याप्त समय मिल सकता है। इस अवधि में आप अपनों की जरूरतों का पूरा ख्याल रखेंगे। आप उनके लिए कुछ खरीदारी आदि भी कर सकते हैं। माता-पिता का स्नेह मिलेगा। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो कार्यस्थल पर आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करेंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको छोटे-छोटे आपको कई फायदे हो सकते हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:9
शुभ दिन:मंगलवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यह सप्ताह आपके लिए ने अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। रिश्तो में आ गई दूरियां खत्म होगी। यह समय परिवार के साथ बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और भी गहरा होगा। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको उनका समर्थन मिलेगा। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ दिन:रविवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह को चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। इस अवधि में उनकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने में काफी परेशानी हो सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। बेवजह के कई खर्चे हो सकते हैं। इस हफ्ते आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऐसे में आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:22
शुभ दिन:सोमवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना चाहिए नहीं तो रिश्तो में दूरियां पैदा हो सकती हैं। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में आपको आय का नया स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। आपको अपनी इस मेहनत का अच्छा फल जल्द ही मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहेगा। आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ दिन:बुधवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों के लिहाज सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस दौरान संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अच्छी खबर मिल सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी और कुछ बड़े अधिकार भी मिलेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने अच्छे फैसलों के नतीजे मिलेंगे। इस दौरान आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ दिन:शुक्रवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
जीवनसाथी के साथ यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आप घूमने फिरने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा संकेत दे रहा है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ दिन:गुरुवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेंगे। इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे और ठीक से आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। हो सके तो अपने मन की बात किसी करीबी से साझा करें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेने की आवश्यकता है। दूसरों के कहने पर अपने निर्णय लेने से बचें।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:12
शुभ दिन:रविवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहेगा। इस अवधि में आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों का भी प्रमोशन हो सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। ऐसे में आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। माता की ओर से लाभ संभव है। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:गुरुवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications