Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: आने वाले सात दिन इन 3 राशियों के लिए रहेंगे बहुत शुभ
इस हफ्ते ग्रहों की शुभ और अशुभ स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा। ऐसे में उनके जीवन में कई बदलाव आएंगे। यहां हम आपको इस हफ्ते की तीन लकी और तीन अनलकी राशियों के बारे में बताएंगे।
तो आइए देखते हैं इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके जीवन में मचेगी उथल पुथल।

लकी राशियां
वृषभ: आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, इसलिए आप पहले से ही तैयार रहें। आर्थिक समस्या का समाधान होगा और आपको बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। इस हफ्ते आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आपको खुद पर ध्यान देने का अवसर प्राप्त होगा और आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।
कर्क: कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा और आपके रिश्ते और भी बेहतर होंगे। इस दौरान आपका पूरा फोकस आपके काम पर होगा और उसका अच्छा नतीजा भी जल्द ही आपको मिलेगा। आप अपने छोटे से छोटे फैसले भी बहुत ही सोच समझकर लेंगे। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप सिंगल हैं और आपको मनचाहे साथी की तलाश है तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है।
वृश्चिक: नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा। इस दौरान आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
अनलकी राशियां
मेष: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। कामकाज को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम ना मिल पाने के कारण काफी निराशा हो सकती है। आप नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि समय रहते आप नहीं संभलेंगे तो आप भविष्य में बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला नरम-गरम रहेगा। ऐसे में आप लापरवाही ना करें।
सिंह: नौकरी करने वाले जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। उच्च अधिकारी भी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। इस अवधि में आपको काफी धैर्यवान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। आर्थिक लेनदेन करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। इस दौरान आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।
तुला: पैसों के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आप बचत पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप काम के साथ परिवार के लिए भी समय निकालें। इस दौरान आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काफी थकान भरी रहेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications