Latest Updates
-
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Weekly Horoscope (September 17th to September 23rd): इस हफ्ते इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ
अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप पूरे हफ्ते में होने वाली हर शुभ अशुभ घटना के बारे में जान सकते हैं। इससे आप अपनी असफलता को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपको नए अवसर और नई दिशा देने वाला रहेगा। इस दौरान आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा पैसा कमाने का अच्छा मौका भी आपके हाथ लगेगा। कामकाज की बात करें तो इस अवधि में काम का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर सभी काम समय से पहले ही पूरे कर पाएंगे। जल्द ही इसका उचित फल आपको मिलेगा। घर का माहौल इस दौरान काफी अच्छा रहने वाला है। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ दिन:बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका रवैया उच्च अधिकारियों को नाराज कर सकता है। इसके अलावा एक ही गलती को बार-बार दोहराने की वजह से आपको उनकी खरी खोटी सुननी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको बहुत ही समझदारी अपना कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। आपका गुस्सेल स्वभाव अपनों को आपसे दूर कर सकता है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अच्छे से पेश आएं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। पैसे बचाने में आपके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:29
शुभ दिन:सोमवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित है तो इस अवधि में उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इसेसे आपके घर का माहौल भी ठीक हो सकता है। सुकून और मानसिक शांति के लिए आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। करियर से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।।आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की आवश्यकता है अन्यथा आपको कर्ज या उधार लेना पड़ सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:17
शुभ दिन:गुरुवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। वहीं व्यापारियों को भी अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस अवधि में घर के छोटे बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप उनके साथ घूमने फिरने, पिकनिक आदि के लिए भी जा सकते हैं। यदि लंबे समय से कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए यह समय उचित है। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:14
शुभ दिन:बुधवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक दृष्टिकोण से सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि आप सूझबूझ से काम लेंगे तो आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापारियों को नए व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं वहीं नौकरी करने वाले लोगों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। आप पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। हालांकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस अवधि में जीवनसाथी का मूड कुछ खराब रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा ने करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ दिन:मंगलवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपको बहुत ही सूझबूझ से कम लेने की आवश्यकता है। ज्यादा इधर-उधर की बातों में ना पङें अन्यथा आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है, इसलिए आप अपने काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। इस अवधि में आपको कोई भी कागजी कार्य करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस अवधि में आपको किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। सप्ताह के अंत में आपको धन कमाने का बढ़िया मौका भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ दिन:रविवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। इस अवधि में आपको किसी लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। इसके अलावा पुराना कोई कर्ज चुकाने का भी दबाव आप पर रहेगा। कामकाज को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। यदि कई प्रयासों के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आप सकारात्मक रहें। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। इस दौरान उनकी वजह से परिवार के सामने आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ दिन:सोमवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
ग्रहों की शुभ स्थिति इस अवधि में आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। नीजी हो या पेशेवर जीवन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। आपको कुछ नए और बड़े अधिकार भी मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आप किसी नए कारोबार में भी अपनी किस्मत आजमाने का विचार कर सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ दिन:शनिवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
निजी जीवन की परेशानियां आपके काम पर भी हावी हो सकती है। इस अवधि में आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी और आपको घुटन महसूस होगी। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें। इसके अलावा आपको ईश्वर का भी ध्यान करना चाहिए। सप्ताह के मध्य में पैसों की कमी की वजह से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। इस दौरान आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:2
शुभ दिन:शुक्रवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी कई परेशानियों का अंत होगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। माता-पिता के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। विदेश जाकर नौकरी करने का आपका सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। इस दौरान आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:17
शुभ दिन:रविवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपको अतिरिक्त कार्य सौंप जा सकते हैं। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे। अगर आप बेरोजगार हैं और आपको रोजगार की तलाश है तो आपको अपने प्रयासों में और तेजी लाने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को पैसों के मामले में सतर्क रहना होगा। इस अवधि में पैसों से जुड़ा कोई भी कम आप बिना सोचे समझे ना करें। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ेगा। आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। भावनात्मक रूप से आप थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:21
शुभ दिन:शुक्रवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
केवल भाग्य के भरोसे बैठने से आपको सफलता नहीं मिलेगी। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। दफ्तर में आपको अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यान पूर्वक करना होगा। इस दौरान आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। छोटे व्यापारियों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आप समझदारी से अपना निर्णय लें। संतान की शिक्षा को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। इस अवधि में उनका जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप ज्यादा सख्ती से पेश न आएं। सेहत में सुधार के लिए आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:1
शुभ दिन:सोमवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











